Ashoka Kharat Controversy: अशोक खरात कांड में खुलासे के बाद रूपाली चाकणकर ने उठाया ये बड़ा कदम, मचा सियासी हड़कंप

Ashoka Kharat Controversy: महाराष्ट्र में अशोक खरात कांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर ने अपने दो अहम पदों से इस्तीफा दे दिया. जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसमें सैकड़ों महिलाओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

Ashoka Kharat Controversy
Ashoka Kharat Controversy

राजू झा

follow google news

Ashok Kharat case: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से स्वयंभू बाबा अशोक खरात को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है. अशोक खरात के साथ वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता रूपाली चाकणकर लगातार चर्चा और विवादों के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर उठते सवालों और चौतरफा दबाव के बीच चाकणकर को एक के बाद एक अपने दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देना पड़ा है. रूपाली चाकणकर ने सबसे पहले राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से यह कहकर इस्तीफा दिया कि वे निजी कारणों से पद छोड़ रही हैं.

Read more!

हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने एनसीपी की महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया. उनके इन फैसलों ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को तेज कर दिया है. विपक्ष का बढ़ता दबाव और पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. कई नेताओं ने सुनीत्रा पवार से उनके इस्तीफे की मांग की थी, जिसके बाद चाकणकर ने आधिकारिक तौर पर अपना त्यागपत्र सौंप दिया.

अपने बचाव में रूपाली चाकणकर ने क्या कहा?

महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद चाकणकर ने अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा कि यह सच है कि मैं अशोक खरात को अपना मार्गदर्शक मानती थी. हालांकि मैं उनके कामों से पूरी तरह अनजान थी. जब मुझे इस स्थिति के बारे में पता चला, तो मैंने खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया कि वे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. रुपाली चाकणकर ने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया कि उन्हें केवल इसलिए निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है, क्योंकि वह एक महिला हैं. अब सुनेत्रा पवार के साथ चर्चा के बाद चाकणकर ने भी अपने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सबकी नजरें सुनेत्रा पवार यानी पार्टी नेतृत्व पर टिकी हैं कि वे इस इस्तीफे के संबंध में क्या रुख अपनाती हैं.

पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा खुलासा

अशोक खरात मामले में नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप करणिक ने एक बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि वीडियो पुलिस की तरफ से लीक नहीं हुए थे, बल्कि खरात के ही ऑफिस बॉय ने इन्हें सुरक्षित रखा था और बाद में वायरल किया. यह ऑफिस बॉय लंबे समय से खरात के आपत्तिजनक कुकर्मों का गवाह था. उसने अपनी और समाज की सुरक्षा के लिए इन वीडियो को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा था ताकि समय आने पर सच सामने लाया जा सके.

ऑफिस बॉय ने दिखाया ये साहस

इस खुलासे के पीछे एक दर्दनाक कहानी भी सामने आई है. आरोप है कि अशोक खरात ने उस ऑफिस बॉय की 7 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ अश्लील हरकत की थी. इसी घटना के बाद ऑफिस बॉय ने चुप न रहने का फैसला किया और रणनीति बनाकर सबूत जुटाए. डर के माहौल में भी उसने वीडियो को अलग-अलग लोगों तक पहुंचाया ताकि शक्तिशाली बाबा के प्रभाव में आकर मामला दब न जाए.

यौन शोषण और उन्हें ब्लैकमेल के आरोप

अशोक खरात पर तंत्र-मंत्र और प्रलोभन देकर लगभग 100 से 200 महिलाओं के यौन शोषण और उन्हें ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है. शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ 58 वीडियो लगे हैं. वर्तमान में इस मामले की जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है. SIT को महज पांच दिनों में 50 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं और अब तक 8 से अधिक FIR दर्ज की जा चुकी हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: रुपाली चाकणकर के लिए मुसीबत बना अश्लील CD वाला अशोक खरात, जानें वे बाबा के चक्कर कैसे फंसी?

    follow google news