आशुतोष रांका पर हमले के बाद भड़के अभिजीत दीपके, साध दिया बड़ा निशाना

न्यूज तक

• 02:09 PM • 21 Aug 2026

Abhijeet Deepke on Ashutosh Ranka Attack: अभिजीत दीपके ने CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. स्कूलों की बदहाल स्थिति, ‘स्कूल ठीक करो कैंपेन’ और NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा. जानिए पूरा मामला.

 Abhijeet Deepke
आशुतोष रांका पर हुए हमले पर अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन
Google CTA

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हुए हमले को लेकर अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि आशुतोष रांका एक सरकारी स्कूल का सच उजागर करने जा रहे थे, जो कि एक भैंस के तबेले में चलाया जा रहा था. इसी खुलासे से डरकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और गुंडों ने आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हमला किया. इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, पत्थरबाजी हुई और एक वॉलंटियर का हाथ भी टूट गया. पीड़ित कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read more!

स्कूलों के बदहाल हालात और सरकार की नाकामी का आरोप

अभिजीत दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन जब कोई इस बदहाली और सरकार के फेलियर को उजागर करता है, तो बीजेपी के लोग झुंड बनाकर हमला करने आ जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चाहती है कि लोगों का खून बहे और वे हमलों के जरिए आवाज दबाना चाहते हैं. दीपके ने याद दिलाया कि इससे पहले भी उनके कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों पर जानलेवा हमले किए जा चुके हैं.

हमलों के बावजूद जारी रहेगा 'स्कूल ठीक करो कैंपेन'

हमलों और धमकियों के बावजूद पीछे न हटने का संकल्प जताते हुए दीपके ने साफ किया कि उनका 'स्कूल ठीक करो कैंपेन' इसी तरह आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यदि सत्ता पक्ष को लगता है कि वे डरा-धमकाकर अभियान को रोक देंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला. आशुतोष और उनकी टीम फिर से स्कूलों का निरीक्षण करने जाएगी और वे खुद भी राजस्थान जाकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे.

NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव पर उठाए सवाल

कक्षा 11वीं और 12वीं की राजनीति विज्ञान की एनसीईआरटी (NCERT) किताबों के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों को शामिल किए जाने के सवाल पर भी दीपके ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी संविधान नहीं पढ़ा और आजादी के बाद अपने मुख्यालय पर तिरंगा तक नहीं फहराया, वे अब एनसीईआरटी की किताबें लिखेंगे. देश में कई पढ़े-लिखे विद्वान मौजूद हैं, जिनकी मदद ली जानी चाहिए थी, न कि ऐसे लोगों की जो खुद पढ़ते-लिखते नहीं हैं.

यहां देखें वीडियो

जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद आशुतोष रांका का बड़ा ऐलान, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को दी 48 घंटे की चेतावनी