जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद आशुतोष रांका का बड़ा ऐलान, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को दी 48 घंटे की चेतावनी
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा में स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP टीम के साथ विवाद हुआ. आशुतोष रांका ने BJP पर हमले का आरोप लगाया. उन्होंने पथराव, कार्यकर्ताओं के घायल होने और गाड़ियों में तोड़फोड़ का दावा किया. रांका ने आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

Ashutosh Ranka ultimatum
जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर हुआ विवाद अब और बढ़ गया है. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने टीम पर हमले के बाद BJP और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रांका ने दावा किया कि उनकी टीम पर पहले से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया और पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बनी रही.
