Assam Election MATRIZE-IANS Opinion Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 की बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने रविवार को राज्य में वोटिंग और रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस गहमागहमी के बीच MATRIZE-IANS का ताजा प्रदेश के लिए अपना पहला ओपिनियन पोल जारी किया है. इस पोल के आंकड़ाें के मुताबिक, असम की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जता सकती है. वहीं कांग्रेस और AIUDF को लेकर भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT
बीजेपी को मिल सकती है प्रचंड जीत
MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल पर नजर डालें तो असम में बीजेपी को लैंडस्लाइड विक्ट्री मिलने का अनुमान है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 96 से 98 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को महज 26 से 28 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF को 1 से 5 सीटें और अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.
MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल में किसे मिलेंगी कितनी सीटें
| पार्टी का नाम | सीटें |
| BJP | 96-98 |
| Congress | 26-28 |
| AIUDF | 1-5 |
| अन्य | 1-3 |
9 अप्रैल को होगी वोटिंग और 4 मई को नतीजे
चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, असम की सभी सीटों पर एक ही फेज में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. चुनाव का गजट नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी होगा. उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है. राज्य में 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद 4 मई 2026 को रिजल्ट आएगा.
2021 के चुनाव में क्या थे समीकरण
अगर पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2021 के नतीजों को देखें, तो उस वक्त भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. 2021 में बीजेपी ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस को 29 सीटें मिली थीं, जबकि AIUDF को 16 और असम गण परिषद को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसके अलावा बीपीएफ (BPF) ने भी 4 सीटों पर कब्जा जमाया था. हालांकि, इस बार के ओपिनियन पोल 2021 के मुकाबले बीजेपी के लिए कहीं ज्यादा बड़ी जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT


