कर्नाटक में बाबा की शर्मनाक हरकत, 7 साल की बच्ची को गोद में बिठाकर चूमा, वीडियो वायरल हुआ तो माता-पिता ने दिया अजीब तर्क

कर्नाटक में एक स्वयंभू धर्मगुरु पर बच्ची के साथ गलत व्यवहार करने काआरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

कर्नाटक न्यूज
कर्नाटक न्यूज

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Viral Video of Karnataka: कर्नाटक के यादगीर जिले में एक स्वयंभू धर्मगुरु की घिनौनी करतूत सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

घटना शाहपुर स्थित एक आश्रम की है. इस आश्रम में मल्लिकार्जुन मुत्तवा नाम का एक तथाकथित बाबा सात साल की बच्ची के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बाबा बच्ची को अपनी गोद में बिठाकर उसे चूम रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान बच्ची के माता-पिता वहीं मौजूद थे और उन्होंने ही इस घटना का वीडियो बनाया था.

माता-पिता का अजीब तर्क

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बच्ची के माता-पिता जो महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले हैं, उन्होंने ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. पुलिस को दिए अपने बयान में माता-पिता ने कहा कि उन्हें बाबा की हरकत में कुछ भी गलत नहीं लगा और वे इसे 'आशीर्वाद' मान रहे थे.

बाल अधिकार आयोग की सख्ती

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बादकर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लिया. यादगीर के पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, 'वीडियो में बच्ची साफ तौर पर असहज और डरी हुई नजर आ रही है. काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने सिफारिश की कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए.'

पुलिस की कार्रवाई

आयोग के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारियों ने आश्रम का दौरा किया और बच्ची व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए. पुलिस ने अब पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आस्था के नाम पर बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: किस्मत चमकने से पहले मिलते हैं ये 5 'दिव्य' संकेत, समझो घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी!

    follow google news