बेंगलुरु की एक टेकी ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी पर भरोसा करके सुसाइड कर लिया. ज्योतिषी ने उसकी शादी टूटने को लेकर भविष्यवाणी की थी. इस बात से महिला काफी परेशानी थी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.
ADVERTISEMENT
बेंग्लुरु में बॉश कंपनी में काम करने वाली 27 साल की विद्याज्योति वर्कफ्रॉम होम पर थी. पुलिस के मुताबिक विद्याज्योति कोडागु के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों की फैमिली वाले शादी के लिए मान गए थे. दोनों शादी करने वाले थे. इसी बीच विद्याज्योति से एक ज्योतिषी की मुलाकात हुई. विद्याज्योति ने ज्योतिषी से अपने बारे में पूछा. उन्होंने उसे बताया कि तुम्हारी शादी जिससे होने वाली है, वो 2 साल भी नहीं चलेगी. 2 साल बाद शादी टूट जाएगी.
ज्योतिषी ने 9 दिन के रिवाज की सलाह दी
इधर ज्योतिषी ने शादी न टूटे इसके लिए 9 दिन के पूजा-पाठ की सलाह दी. परिवार वाले नौवें दिन मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे. इधर विद्याज्योति ने बगलागुंटे के MEI लेआउट स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया. बगलागुंटे पुलिस ने UDR (अननैचुरल डेथ रिपोर्ट) केस दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है.
पुलिस सूत्र के मुताबिक वह उस लड़के से शादी करने वाली थी जिसे वह पसंद करती थी. उसने एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने भविष्यवाणी की थी कि उसकी शादी दो साल बाद अचानक टूट जाएगी और उसे इस रुकावट को दूर करने के लिए नौ दिन का अनुष्ठान करने की सलाह दी. उसने पूजा की और नौवें दिन जब परिवार अनुष्ठान की तैयारी कर रहा था तब वह घर पर अकेली थी. इस दौरान उसने आत्महत्या कर ली. एक UDR रजिस्टर किया गया है, और जांच चल रही है.
ADVERTISEMENT

