CBSE Re-evaluation Controversy: वेदांत श्रीवास्तव ने 12वीं के री-इवैल्यूएशन पर उठाए सवाल, CBSE ने डिटेल जारी कर दावों को बताया गलत

CBSE Re-evaluation Row: कक्षा 12वीं के छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. वहीं CBSE ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर उनके दावों को गलत बताते हुए कहा कि री-इवैल्यूएशन के बाद कुल 11 अंक बढ़े हैं. जानिए पूरा विवाद, वेदांत के आरोप, बोर्ड का जवाब और अब तक क्या-क्या हुआ.

CBSE Re-evaluation Row
वेदांत श्रीवास्तव ने CBSE के री-इवैल्यूएशन पर उठाए सवाल!

न्यूज तक डेस्क

follow google news

साल 2026 में जब CBSE का परीक्षा परिणाम जारी हुआ, तब से ही मार्क्स को लेकर खूब बवाल हो रहा है. उस वक्त कई स्टूडेंट्स ने CBSE के कॉपियों में चेकिंग को लेकर सवाल उठाए थे और  इन्हीं में से एक छात्र वेदांत श्रीवास्तव भी थे. अब एक बार फिर CBSE के क्लास 12 की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर वेदांत और बोर्ड के नया विवाद सामने आया है. वेदांत ने दावा किया है कि री-इवैल्यूएन के बाद भी उनके केवल 2 मार्क्स ही बढ़े है तो वहीं CBSE ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि उनके कुल 11 नंबर बढ़े है, जिनमें फिजिक्स के ही 9 नंबर शामिल है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.

Read more!

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाया आरोप

21 जून को फेज-वाइज तरीके से CBSE ने कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी करना शुरू किया. इसके बाद 28 जून को स्टूडेंट वेदांत श्रीवास्ताव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि, उसने 11 प्रश्नों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन फाइनल रिजल्ट में केवल उनके दो नंबर ही बढ़ाए है. उन्होंने बताया कि एक नंबर मैथ्स में और एक नंबर कंप्यूटर साइंस में बढ़ा, जबकि फिजिक्स में कोई भी एक्सट्रा मार्क्स नहीं मिले.

साथ ही वेदांत ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उन्हें री-इवैल्यूएशन के दौरान किसी दूसरे स्टूडेंट की फिजिक्स की आंसर शीट दिखाई गई थी, जिसकी वजह से उनके नंबर कम आए है. हालांकि बाद में शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें सही आंसर शीट मिली, लेकिन उनका आरोप है कि अभी भी कई आंसर के लिए सही मार्क्स नहीं मिले है.

CBSE ने दावे को किया खारिज

वेदांत श्रीवास्तव के आरोप लगाने के कुछ ही घंटों में CBSE ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि वेदांत ने जो केवल दो नंबर बढ़ने का दावा किया है, वह पूरी तरह तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है. CBSE ने इसके लिए पूरा ब्यौरा जारी है, जिसके मार्क्स के पूरा डिटेल दिया हुआ है.

बोर्ड के मुताबिक, री-इवैल्यूएशन से पहले वेदांत के मैथ्स में 46 नंबर थे, जो अब बढ़कर 47 हो गए. फिजिक्स में 35 नंबर थे, जो अब 44 नंबर हो गए यानी 9 नंबर बढ़ाए गए है. इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस में पहले 61 अंक थे जो कि री-इवैल्यूएशन के बाद 62 हो गए है. यानी कुल मिलाकर 11 नंबर बढ़े है.

वेदांत ने फिर CBSE को झूठलाया

CBSE के स्पष्टीकरण पर वेदांत ने फिर से सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, यह सरासर झूठ है. फिजिक्स में जो मेरे 9 नंबर बढ़ है, वे री-इवैल्यूएशन के तहत नहीं बढ़े. उन्होंने आगे कि, ये बल्कि वे मेरे असली नंबर है जो आपने पहले मुझे नहीं दिए थे क्योंकि आपने मेरी आंसर शीट ही बदल दी थी. केवल 2 नंबर ही बढ़े है जिसमें 1 नंबर मैथ्स और 1 कंप्यूटर साइंस में.

रिजल्ट जारी होते ही लगाया था गंभीर आरोप

दरअसल वेदांत और CBSE के बीच चल रहे इस विवाद की कहानी 13 मई को शुरू हुई थी. वेदांत के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी आंसर शीट देखी तो उन्हें फिजिक्स की कॉपी ऐसी दिखाई गई जिसमें हैंडराइटिंग उनकी थी ही नहीं. इसके बाद उन्होंने बोर्ड में शिकायत की और उसके बाद उन्हें सही आंसर शीट उपलब्ध कराई गई और फिर जाकर नंबर में भी बदलाव हुए. लेकिन अब एक बार फिर वेदांत ने आरोप लगाया है कि री-इवैल्यूएशन के बावजूद सभी 11 प्रश्नों का सही से मूल्यांकन नहीं हुआ है.

अधिकतर री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी

CBSE ने बताया कि क्लास 12 की 99.7 प्रतिशत से अधिक वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन आवेदनों के परिणाम 21 जून से चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा चुके हैं. बाकी बचे मामलों की प्रक्रिया भी अंतिम फेज में है और उनके परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे. बोर्ड ने यह भी बताया कि पिछले साल यह प्रोसेस 27 जून से 11 जुलाई तक चली थी.

आपको बता दें कि वेदांत उन स्टूडेंट में शामिल है जिन्होंने सबसे पहले CBSE के OSM सिस्टम पर सवाल उठाए थे. उन्होंने दावा किया था जो आंसर शीट उन्हें दिखाई गई थी, वह उनकी नहीं बल्कि किसी और की. इसके बाद और स्टूडेंट्स ने भी सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायतें बताई थी.

Charchit Chehra: कौन हैं वेदांत, सार्थक और निसर्ग, जिन्होंने CBSE सिस्टम पर ही खड़े कर दिए बड़े सवाल? जानिए उनकी पूरी कहानी

    follow google news