Charchit Chehra: शादी, अफेयर के आरोप, तलाक की अर्जी और अब सुलह...क्या है गोविंदा-सुनीता की 39 साल पुरानी लव-स्टोरी की कहानी?

रूपक प्रियदर्शी

• 12:05 PM • 21 Aug 2026

Charchit Chehra Govinda-Sunita: गोविंदा और सुनीता आहूजा की 39 साल पुरानी लव स्टोरी में शादी, अफेयर के आरोप, लंबे समय का विवाद और तलाक की अर्जी तक की कहानी सामने आई. जानिए कैसे 15 साल की सुनीता की मुलाकात गोविंदा से हुई, दोनों ने गुपचुप शादी क्यों की, गोविंदा के किन-किन अभिनेत्रियों से अफेयर की चर्चा रही और दिसंबर 2024 में सुनीता ने तलाक की अर्जी क्यों दाखिल की.

Govinda Sunita Ahuja News
Govinda Sunita Relationship Story
Google CTA

Govinda Sunita Love Story: सुनीता मुंजाल, मुंबई की एक लड़की की कहानी है जो पंजाबी मिडिल क्लास फैमिली में जन्मीं लेकिन लाइफ कुछ ऐसे बदली कि मुंबई के विरार के छोरे जो आगे बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार गोविंदा बना उनकी पत्नी बन गईं. प्यार-मोहब्बत का सफर 39 साल आड़े-तिरछे मोड़ों से गुजरता हुआ फिर उसी जगह आ गया जहां से लव स्टोरी शुरू हुई थी. सुनीता मुंजाल से सुनीता आहूजा बनने का सफर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में आज जानेंगे सुनीता के लाइफ की पूरी कहानी.

Read more!

गुपचुप तरीके से हुई थी सुनीता और गोविंदा की शादी

सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के सगे मामा और डायरेक्टर आनंद सिंह से हुई थी. अपनी बहन के घर रहते हुए महज 15 साल की सुनीता की मुलाकात फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे 21 साल के गोविंदा अरुण आहूजा से हुई. गोविंदा की मां निर्मला देवी को सुनीता में सब कुछ अच्छा लगा. निर्मला देवी ने गोविंदा के लिए सुनीता को चुन लिया. 11 मार्च 1987 को दोनों ने मंदिर में शादी लेकिन गुपचुप तरीके से. शादी के बाद रीति-रिवाजों के मुताबिक वे सिंदूर लगाकर सुनीता मुंजाल से हमेशा-हमेशा के लिए सुनीता आहूजा बन गईं.

उस दौर में गोविंदा का फिल्मी करियर उड़ना शुरू ही हुआ. बॉलीवुड के बारे में कहा जाता है कि एक्टर शादीशुदा हो तो फिर उसके लिए इंडस्ट्री का मूड मिजाज बदल जाता है. गोविंदा के फिल्म मेकर्स का मानना था कि अगर उनके के शादीशुदा होने की बात सामने आई, तो उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग घट जाएगी. स्ट्रैटजी के तहत गोविंदा और सुनीता की शादी गुपचुप तरीके से हुई भी, शादी दो साल तक छुपाकर रखी भी गई लेकिन ऐसी बातें कब तक छुपी रहतीं. 

कैसे खुली थी शादी की पोल?

2 साल बाद 1989 में बेटी टीना आहूजा का जन्म हुआ और सबको पता चल गया कि गोविंदा तो शादीशुदा भी हैं और बाल-बच्चेदार भी. हालांकि इससे गोविंदा के एक्टिंग करियर पर जरा भी असर नहीं पड़ा. उस दौर में हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके थे गोविंदा. करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेस के साथ केमेस्ट्री, डेविड धवन की फिल्म मेकिंग ने गोविंदा को सबसे बड़ा स्टार बना दिया था. 

सुनीता आहूजा ने अपने और गोविंदा के शुरूआती दिनों का जिक्र करते हुए कई मौकों पर कहा जब उनकी गोविंदा से सगाई हुई, तब गोविंदा सिर्फ बी.कॉम के फाइनल ईयर में थे. सुनीता के आते ही वो सुपरस्टार बन गए, इसलिए वे खुद को गोविंदा की 'लक्ष्मी' मानती हैं. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- बेटी टीना और बेटा यशवर्धन. शादी के बाद दोनों ने करीब 40 साल साथ निकाले. किसी को भनक नहीं थी कि गोविंदा और सुनीता के बीच कभी कुछ टेंशन भी रही होगी. 

शादीशुदा होने के बावजूद गोविंदा के अफेयर्स की खूब हुई चर्चा!

इंडस्ट्री के कल्ट डांसिंग स्टार गोविंदा के अफेयर्स की कहानी हमेशा से ही बॉलीवुड में कही सुनी जाती रही. 90s में जब गोविंदा का करियर पीक पर था तब उनका नाम सबसे पहले एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ जुड़ा. कहा जाता है कि शादी तक बात पहुंची थी लेकिन मां के सुनीता को दिए वचन के कारण बात नहीं बनी. शादीशुदा होने के बावजूद, गोविंदा और रानी मुखर्जी की रिलेशनशिप की भी चर्चा रही. जूही चावला, दिव्या भारती से होते हुए 40 सालों में ये चर्चा फिल्म रूपा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार तक पहुंची. 

कैसे पता चली गोविंदा-सुनीता के तकरार की कहानी?

घर के अंदर सब ठीक नहीं, ये सब तब सामने आने जब सुनीता आहूजा ने 2 साल पहले बोलना शुरू किया कि फिल्म इंडस्ट्री में रहने के कारण गोविंदा के कई अफेयर के चर्चे उड़े, लेकिन उन्होंने परिवार के लिए सब बर्दाश्त किया. मगर पानी सिर से तब ऊपर चला गया जब गोविंदा का नाम उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ा. कुछ लोगों ने मान लिया कि हाई-प्रोफाइल अफेयर्स से ही गोविंदा और सुनीता की मैरिटल लाइफ तलाक तक पहुंची. सुनीता इतना तक बोलने लगीं कि शुगर डैडी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं, थोड़ी शर्म आनी चाहिए.

गोविंदा और सुनीता ने एक-दूसरे पर जमकर लगाए आरोप!

तनाव बढ़ते-बढ़ते इस कदर बढ़ा कि सुनीता ने अपना सरनेम ड्रॉप कर दिया और दोनों अलग रहने लगे. दिसंबर 2024 में तबाही आई कि सुनीता ने मुंबई बांद्रा कोर्ट में गोविंदा से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी. याचिका में सुनीता ने गोविंदा पर बेवफाई, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, क्रूरता-प्रताड़ना और अकेले छोड़ देने जैसे गंभीर आरोप लगाए. गोविंदा भी चुप नहीं रहे. उन्होंने कहा कि अब जब मैं अपनी नई फिल्म शुरू कर रहा हूं, तो वे मुझे बदनाम करने और मेरा बिजनेस चौपट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं. गोविंदा ने वीडियो जारी कर सुनीता को अपनी हद में रहने की नसीहत दी थी. गोविंदा ने सुनीता के शोज में बुलाए जाने को स्टार वैल्यू का इस्तेमाल करार दिया.

गोविंद के मैनेजर का बड़ा खुलासा

19 अगस्त को सुनीता आहूजा को बांद्रा फैमिली कोर्ट से थोड़ा तैश में बेटे के साथ बाहर देखा गया. उन्होंने पैपराजी के सवालों से बचने के लिए "बर्थडे मनाने आए थे" जैसा अजीब बहाना बनाया, जिससे साफ था कि केस वापस लेने का फैसला उनका अकेले का नहीं है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बड़ा खुलासा कर दिया कि सुनीता आहूजा ने तलाक का केस वापस ले लिया है. दोनों के बीच अब कोई सेपरेशन नहीं है. पता नहीं उन्हें क्या हुआ था. उन्होंने पहले याचिका दायर की थी, लेकिन उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. अब उन्होंने कानूनी तौर पर केस वापस ले लिया.

सुनीता की बढ़ती सोशल मीडिया प्रजेंस!

बहुत लंबे समय तक सुनीता आहूजा सिर्फ स्टार वाइफ बनकर जीती रहीं. पिछले कुछ वक्त से अचानक हाइपर एक्टिव हुईं. सोशल मीडिया पर उनकी प्रजेंस तेज हुई. टीवी पर रियलिटी शो लॉक अप 2 जैसे शो करने लगीं. पॉडकास्ट में इंटरव्यू देकर अपनी मैरिटल फैमिली लाइफ और गोविंदा के बारे में बहुत कुछ बोली. लोग हैरान होते रहे कि जिस जिस शो सुनीता आहूजा में जाती रहीं वहीं गोविंदा जरूर बुलाए जाते रहे. दोनों के बीच कानूनी लड़ाई दिसंबर 2024 से अगस्त 2026 के बीच चली लेकिन इस दौरान दोनों शोज़ में साथ दिखते रहे. सुनीता आहूजा ने सोशल मीडिया पर रोज का मसाला कंटेंट बना दिया अपने और गोविंदा की रिलेशनशिप को. अब सुनने में आया कि एकता कपूर की किसी फिल्म में बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ डेब्यू भी करने जा रही हैं.

तलाक की अर्जी लगाना, फिर रोज कुछ न कुछ मसालेदार बोलकर अपनी ही फैमिली, पर्सनल लाइफ को टॉक ऑफ द टाउन बनाना, फिर अचानक तलाक की अर्जी वापस लेना. लोगों को सब कुछ इतना नॉर्मल नहीं लग रहा. कहने वाले इन सारे एपिसोड को पीआर स्टंट मान रहे हैं ताकि गोविंदा की भी चर्चा होती रही, सुनीता आहूजा का अपना नेम-फेम बढ़ता रहा. गोविंदा की नई फिल्म रूपा आ रही है जिसकी एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया सुनीता ने. सुनीता खुद फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. बेटे का भी करियर शुरू होने वाला है. सुनीता ने ये पूरा विवाद तब खड़ा किया जब वो खुद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने इस दौरान पॉडकास्ट किए, इंटरव्यूज दिए और रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का हिस्सा बनीं. हालांकि एक सेक्शन ऐसा भी है जिसे सुनीता के साथ सिम्पैथी है. तलाक के रिएक्शन धोखा खाई हुई, उपेक्षित स्टार वाइफ की कहानी भी कहा जा रहा है जिसने सालों तक बॉलीवुड स्टार हसबैंड के अफेयर्स और एडजस्टमेंट्स को झेला.

मां-बाप के विवाद में बच्चों का कैसा रहा स्टैंड?

गोविंदा और सुनीता के दोनों बच्चे टीना और यशोवर्धन भी फिल्म इंडस्ट्री में ही आए. टीना आहूजा ने 2015 में फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उनका करियर आगे बढ़ा नहीं. बेटे यशवर्धन आहूजा लंदन के मेटफिल्म स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं और अब एकता कपूर की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. माता-पिता के इस हाई-प्रोफाइल मैरिटल विवाद में दोनों बच्चों ने बेहद मैच्योर और न्यूट्रल स्टैंड लिया.

पूरे विवाद के दौरान यशवर्धन लगातार अपनी मां के सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़े रहे. 19 अगस्त को जब सुनीता बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी वापस लेने पहुंचीं, तब भी यशवर्धन परछाई की तरह उनके साथ मौजूद थे और मीडिया से मां को बचा रहे थे. दोनों बच्चों ने मीडिया में कभी पिता गोविंदा के खिलाफ कोई जहर नहीं उगला और पूरे मामले को 'घर का आपसी मनमुटाव' मानकर दोनों का पैच-अप कराते रहे.

गोविंदा की राजनीति में एंट्री और डाउन फॉल शुरू!

गोविंदा नाइटीज के हीरो थे. बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हीरो नंबर 1 थे. 10-15 साल फैंस के दिलों पर राज करने के बाद जब उन्होंने राजनीति में कदम रख दिया तब उनका डाउन फॉल शुरू हो गया. 2004 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद भी बन गए लेकिन राजनीति के लिए वो बने नहीं थे. राजनीति के चक्कर में फिल्मों से दूरियां बढ़ गईं. जब समझ में आया तब तक दुनिया बहुत आगे निकल चुकी थी. 2000 के दशक में दर्शकों की पसंद बदल गई थी. शाहरुख, सलमान, आमिर और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स नए जमाने का सिनेमा ला रहे थे. लेकिन गोविंदा 90 के दशक वाली लाउड कॉमेडी और घिसे-पिटे किरदारों में ही फंसे रहे. उन्होंने वक्त के साथ खुद को ओटीटी या नए ट्रेंड्स के मुताबिक नहीं ढाला. उनकी बॉलीवुड में वापसी नहीं हो सकी. हालांकि कुछ फिल्मों के साथ उनका करियर आज भी चल रहा है.

यहां देखें वीडियो

अपने से 20 साल छोटी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं 53 के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप!