Charchit Chehra: राखी एड विवाद से सुर्खियों में आई कृति सेनन के बॉलीवुड एंट्री से पहले पैरेंट्स ने क्या रखी थी दो शर्तें? सामने आई पूरी कहानी

रूपक प्रियदर्शी

• 01:03 PM • 27 Aug 2026

Charchit Chehra Kriti Sanon: राखी एड विवाद के बाद कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जानिए कृति सेनन के बॉलीवुड में आने से पहले माता-पिता की वो दो शर्तें क्या थीं, जिन्हें पूरा करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. दिल्ली की मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर इंजीनियरिंग, मॉडलिंग और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का उनका सफर बेहद दिलचस्प है.

Kriti Sanon Biography
Kriti Sanon Biography
Google CTA

कृति सेनन की लाइफ में सब बढ़िया चल रहा था. बड़े एक्टर्स के साथ बड़े प्रोडक्शन हाउसेस की फिल्में कर रही हैं. बॉलीवुड में तेजी से मोस्ट डिजायरेबल एक्ट्रेस बनीं लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर 35 सेकंड के एक एड, एक एक्ट और लुक्स ने उन्हें भारी विवादों में फंसा दिया है. चारों तरफ से हो रही भारी ट्रोलिंग, संस्कृति और मर्यादा के नाम पर उठते सवाल और इन सबके बीच एक ऐसा ट्विस्ट, जिसने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी को एंटरटेनमेंट की दुनिया से निकालकर देश के सबसे बड़े राजनीतिक अखाड़े में ला खड़ा किया है. ये सब हो रहा है और हुआ है कृति सेनन के साथ.
 
विवादित रक्षा बंधन एड के कारण कृति सेनन चर्चित चेहरा तो बनी थी लेकिन यूथ और Gen Z की पॉलिटिक्स कर रहे राहुल गांधी ने खुद से कृति सेनन को बचाने के लिए सीन में ऐसे कूदे कि संस्कृति, मर्यादा के विवाद में राजनीति भी घुस गई. राहुल गांधी ने जो किया तो वो भली नीयत से कि लेकिन क्या मामला इतने तक सीमित रह गया है? पॉलिटिकली करेक्ट रहने वाले बॉलीवुड की दुनिया की कृति सेनन राहुल गांधी की इस मदद से कितनी कम्फर्टेबल हुई होंगी.

Read more!

आखिर क्या है विवाद?

करीब 35 सेकंड के ज्वेलरी ब्रांड जीवा  एड में कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं. उन्होंने सफेद रंग के लहंगे के साथ डीप-नेक ब्रालेट स्टाइल का ब्लाउज पहना हुआ है. बस इसी से हंगामा मचा गया. लोग पूछने लगे कि इतनी रिविलिंग ड्रेस पहनकर कौन बहन भाई को राखी बांधती है. ऐसा सवाल उठाने वालों में शामिल हों गईं बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत भी. लिखा-हमारे पास कपड़ों के इतने सारे विकल्प हैं, तो फिर आप अपने भाई को राखी बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में क्यों बांधेंगी? किसी को कृति के कपड़े पसंद नहीं आए, तो कुछ को ये पसंद नहीं आया कि उन्होंने अपने डॉगी को भी राखी बांधी. विवाद इतना हुआ कि कंपनी ने एड ही वापस ले लिया.

कृति ने दिया जवाब

भारी ट्रोलिंग के बीच कृति सेनन अपनी लड़ाई खुद लड़ रही थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्रिटिक्स को जवाब दिया कि आखिर हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? कल्चर और ट्रेडिशन उसके दिल में होते हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं. इतने से मामला खत्म हो जाना चाहिए जो हुआ नहीं बल्कि और चर्चित हो गया. 

राहुल गांधी की एंट्री और पॉलिटिकल एंगल

असली धमाका तब हुआ जब राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृति सेनन की पोस्ट रीशेयर कर दी. राहुल गांधी ने कृति का समर्थन करते हुए लिखा- एक महिला क्या पहनती है, वह क्या करती है और कहां जाती है- यह पूरी तरह से उसकी पसंद है. महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें. उन्होंने #स्मैश द पेट्रियाकी यानी पितृसत्ता को तोड़ो का हैशटैग भी इस्तेमाल किया. बस वहीं से कृति सेनन की नेकलाइन कॉन्ट्रोवर्सी ने पॉलिटिकल एंगल पकड़ लिया. 

बिना मांगे राहुल गांधी का सपोर्ट कृति सेनन के साथ हमेशा के लिए चिपक गया है. राहुल गांधी के सपोर्ट ने कृति को सोशल मीडिया ट्रोलर्स के खिलाफ एक ढाल तो दी है, लेकिन ये ढाल आने वाले समय में बॉलीवुड के सत्ता समीकरणों में उनके लिए नई मुश्किलें खड़ी नहीं करेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं. जैसे ही राहुल गांधी ने इस मुद्दे को पितृसत्ता की लड़ाई से जोड़ा, कृति अनजाने में ही सही, विपक्ष के पाले में खड़ी दिखाई देने लगी हैं. अभी हुआ कुछ नहीं लेकिन बॉलीवुड का इतिहास रहा है कि जब भी कोई कलाकार किसी एक राजनीतिक विचारधारा से प्रमोट हुआ तो दूसरी विचारधारा की नजरें टेढी हुईं.

बीजेपी नेता का राहुल गांधी पर पलटवार!

कृति सेनन के समर्थन से पहले राहुल स्मैश द पेट्रियाकी फ्रेज पुणे में इस्तेमाल कर चुके थे जो बीजेपी को चुभी हुई है. चूंकि कृति सेनन के सपोर्ट में राहुल गांधी बोल पड़े इसलिए बीजेपी नेता शायना एनसी ने सवाल उठा दिया कि राहुल गांधी ऐसे दिखाते हैं जैसे वो कोई मसीहा हों. क्या वो इस तरह की संस्कृति को स्वीकार करते हैं, जिसमें बिकिनी पहनकर रक्षाबंधन मनाया जा सकता है.

कृति ने फिर ऐसा क्या पोस्ट किया कि बढ़ पारा इंटरनेट का पारा?

कृति सेनन के ढेर सारे पुराने वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए. एक वीडियो वो निकला जिसमें वो अयोध्या में दिख रही हैं और पीएम मोदी की तारीफ कर रही हैं. एक 13 साल पुराना वीडियो वो निकला कि जिसमें किसी ऑडिशन के दौरान कह रही हैं कि वो टू-पीस यानी बिकनी पहनने में कम्फर्टेबल नहीं हैं.

कृति सेनन खूब सारी हेडलाइंस में हैं. राखी एड को लेकर भारी ट्रोलिंग के बीच उन्होंने एक और ब्रेव फेस दिखाया. उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़ी फोटोज को शेयर कर इंटरनेट का पारा और बढ़ा दिया. रक्षाबंधन विवाद के ठीक बीच, 23-24 अगस्त को कृति ने एक 'फोटो डंप' शेयर किया. इसमें वे कबीर बहिया के साथ कोजी और पूल में बिकनी लुक में मस्ती करती नजर आईं. कृति सेनन का नाम अरसे से यूके बेस्ड बिजनेसमैन और मल्टी-थाउजेंड करोड़ वेल्थ वाले बिजनेस घराने के कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है. जून-जुलाई के महीने में सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया लेकिन इन सब पर फुल स्टॉप तब लगा जब कृति के 36वें जन्मदिन पर कबीर बहिया ने इंस्टाग्राम पर दोनों की रोमांटिक और अनदेखी वेकेशन तस्वीरें शेयर कीं. कृति ने भी इसे अपनी प्रोफाइल पर रीपोस्ट किया. हालांकि दोनों ने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.

पढ़ाई के साथ-साथ ही एड करना किया था शुरू!

कृति सेनन दिल्ली की मिडिल क्लास फैमिली की लड़की हैं. उनके पिता का नाम भी राहुल ही है जो सीए हैं. मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रही हैं. उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन भी धीरे-धीरे एक्टिंग, सिंगिंग में दुनिया में आ रही है. कृति ने डीपीएस आरके पुरम से स्कूलिंग की. फिर जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की डिग्री ली.

कृति जब बीटेक कर रही थी तब मां ने उनकी फोटो किसी फोटो कॉन्टेस्ट में नाम के लिए भेजी थी. वहीं से मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ रैंप वॉक और एड करना शुरू कर दिया. विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक और विप्रो, रिलायंस जैसे बड़े ब्रांड्स के टीवी विज्ञापनों में काम किया, जिससे उनका कैमरा कॉन्फिडेंस बढ़ा.

फिल्मों में आने से पहले माता-पिता ने रखीं थी दो शर्तें!

कृति सेनन का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, कोई इंडस्ट्री कनेक्शन भी नहीं. कृति सेनन का बॉलीवुड में एंट्री करने का सफर आउटसाइडर की मेहनत की मिसाल बना. जब उन्होंने मुंबई जाने की बात कही तो माता-पिता ने शर्तें रखी कि पहले इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करो. फिर GMAT पास करो. ताकि अगर 5 साल में भी बॉलीवुड में कुछ न हो सके, तो उनके पास पढ़ाई और कॉर्पोरेट करियर का बैकअप प्लान हो.

कृति ने ये दोनों शर्तें पूरी कीं. एमबीए और कॉरपोरेट में एंट्री का रास्ता बनाकर ही मुंबई आईं. कई सारे इंटरव्यूज में कृति ने कहा कि बैकअप प्लान की वजह से कभी 'डेस्परेट' नहीं हुईं. वो खुद को प्रिविलेज्ड यानी भाग्यशाली मानती हैं कि पैसा कमाने की मजबूरी में काम नहीं किया. फाइनेसिंयल सिक्योरिटी की वजह से ऐसी फिल्में सेलेक्ट कर पाईं जो दिल के करीब थे, न कि मजबूरी के.

साउथ इंडस्ट्री से किया था एक्टिंग में डेब्यू

बॉलीवुड से पहले कृति को साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुलावा आया. 2014 में सुकुमार की तेलुगु फिल्म 1: नेनोक्कडीने से एक्टिंग डेब्यू किया. साउथ में शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती' के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ कृति को लॉन्च किया. हीरोपंती बॉक्स ऑफिस पर खूब चली. उसी के साथ टाइगर और कृति भी चल पड़े. फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला जिसने बॉलीवुड में उनके पैर मजबूती से जमा दिए.

एक्टिंग के साथ बनी बिजनेसवुमन!

आज कृति सेनन को इंडस्ट्री में आए करीब 12 साल हो रहे हैं. उन्होंने खुद को ग्लैमर डॉल तक सीमित नहीं रखा, बल्कि वर्सेटाइल किरदार चुने. 2017 की बरेली की बर्फी, 2019 की लुका छुपी के बाद उन्होंने शाहरुख काजोल के साथ दिलवाले, टाइगर श्राफ के साथ हीरोपंती, अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 भी की. इन सारी फिल्मों ने खूब कमाकर दिया प्रोड्यूसर्स को. उनके करियर का सबसे बेहतरीन दौर तब आया जब उन्होंने फिल्म मिमी में पंकज त्रिपाठी के साथ सरोगेट मदर का सीरियस रोल किया. उस एक रोल ने उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिला दिया. 

कृति सेनन ने कम वक्त में बॉलीवुड की हार्श रियलिटी को समझ लिया कि जब तक चल रहा तब तक ही चल रहा है. उन्होंने एक्टिंग के साथ खुद को बिजनेसवुमन में ढाला. 2023 में उन्होंने अपना खुद का स्किनकेयर ब्रांड 'हाइफन' को-फाउंड किया. मुंबई में द ट्राइब नाम से प्रीमियम फिटनेस स्टूडियो चेन की भी शुरुआत की. उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स खोला, जिसने कृति को लेकर फिल्म दो पत्ती प्रोड्यूस की. 

कृति की नेटवर्थ

एक जमाने में कृति सेनन मुंबई में अमिताभ बच्चन का घर किराए पर लेकर रहा करती थी. फिर उन्होंने करीब 78 करोड़ में पाली हिल में पेंटहाउस खरीदा. बहुत कम समय में कृति की नेटवर्थ 80 से 100 करोड़ तक मानी जाती है. कृति आज बॉलीवुड की हाईएस्ट-पेड एक्ट्रेसेस हैं जिनकी एवरेज फी 4 से 8 करोड़ है. फिल्म के स्केल और कैरेक्टर के वजन के हिसाब से फीस 10-11 करोड़ तक भी जाती है. चर्चा है कि कॉकटेल 2 के लिए उन्होंने करीब 15 करोड़ की फीस ली.

यहां देखें वीडियो

कृति के 'ब्रालेट एड' पर छिड़ा महासंग्राम, कंगना-राहुल में हुई तीखी बहस, आखिरकार ब्रांड ने ले लिया ये एक्शन