Jharkhand Plane Crash: घर वाले करते रहे फोन का इंतजार, ईमेल से मिली मौत की खबर… कैप्टन स्वराजदीप अधूरा छोड़ गए आखिरी वादा

Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा जिले में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के दर्दनाक क्रैश में 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कैप्टन स्वराजदीप सिंह समेत दोनों पायलट, मरीज और एटेंडेंट की जान चली गई. उड़ान से पहले परिवार से बात कर लैंडिंग के बाद कॉल करने का वादा करने वाले स्वराजदीप की मौत की पुष्टि कंपनी के ईमेल से हुई. जानिए पूरा घटनाक्रम और परिवार की मार्मिक कहानी.

Jharkhand Plane Crash Update
Jharkhand Plane Crash Update

अमन भारद्वाज

follow google news

सोमवार देर शाम झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक मरीज को लेकर रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया. इस हादसे ने एक ओर जहां 7 लोगों की जान ले ली तो वहीं दूसरी ओर फिर से एक बार एविएशन सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए है. इस हादसे में पायलट, मरीज और एटेंडेंट सबकी मौके पर ही मौत हो गई. अब इस मामले में पायलट स्वराजदीप के परिजनों ने बताया कि विमान उड़ने से पहले उन्होंने परिवार को फोन किया था और लैंडिंग के बाद फिर से बात करने की बात कही थी. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.

Read more!

फोन बंद और विमान क्रैश की खबर

मिली जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस में दो कैप्टन थे, पहला- विवेक विकास भगत और दूसरा- कैप्टन सवराजदीप सिंह. कैप्टन स्वराजदीप सिंह ने उड़ान भरने से पहले अपने परिवार वालों को फोन किया था. फोन करके उन्होंने बताया कि वे रांची से दिल्ली जा रहे हैं और लैंडिंग के बाद फिर से फोन करेंगे. लेकिन जब दो घंटे बीत गए और उनका फोन नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने स्वराजदीप के फोन पर कॉल किया तो उनका फोन बंद मिला, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई. इसी बीच उन्होंने न्यूज चैनलों पर विमान क्रैश की खबरें देखी और पूरा परिवार परेशान हो गया.

इमेल से हुई मौत की पुष्टि

फोन बंद होने और विमान क्रैश की खबरों के बीच अब परिवार उनसे बात करने का जरिया ढूंढ रहा था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. फिर घंटों इंतजार करने के बाद कंपनी की ओर से एक इमेल भेजा गया जिसमें स्वराजदीप की मौत की आधिकारिक पुष्टि की. 

20 महीने पहले ही हुई थी शादी

आपको बता दें कि पायलट स्वराजदीप की 20 महीने पहले ही शादी हुई थी और उनका घर खुशियों के साथ चल रहा था. 3 महीने पहले वो पिता भी बने थे और घर पर उनकी पत्नी और बच्चे इंतजार कर रहे थे. लेकिन इसी बीच स्वराजदीप की मौत की खबर से पूरा परिवार टूट गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

मोहल्ले में पसरा मातम

स्वराजदीप के जाने का गम परिवार वालों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों में भी दिखा. मोहल्ले के कई लोगों के आंखें नम दिखी और लोग उनके स्वाभाव को याद कर और भावुक हो रहे थे. मोहल्ला में रहने वाले अमरदीप सिंह और मुख्तियार सिंह ने कहा कि, 'अपने जवान बेटे को खोना किसी परिवार के असहनीय है. वह अपने माता-पिता का गर्व था.' जैसे ही स्वराजदीप के मौत की खबर फैली किसी के घर में चूल्हा नहीं जला.

लोगों ने विमान को लेकर जताई चिंता

इस घटना के स्थानीय लोगों में गुस्सा भी देखा गया. उन्होंने DGCA और सरकार से एविएशन सेफ्टी को लेकर अपील करते हुए कहा कि इसके लिए मानक तय किए जानें चाहिए. लगातार हो रहे विमान हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि इन हादसों की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और इसके लिए जो भी जिम्मेदार वो उन्हें सजा भी मिलनी चाहिए.

यह खबर भी पढ़ें: Jharkhand Plane Crash: रांची एयर एम्बुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले मरीज संजय के भाई आए कैमरे के सामने, बताया 7.5 लाख खर्च कर क्यों ले जा रहे थे दिल्ली

    follow google news