Dharmendra Pradhan News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है. NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में चल रहे विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया. धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी शेयर की. इस बीच अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब उनकी निजी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान की कुल संपत्ति (Net Worth) कितनी है और उनके पास कितना सोना-चांदी मौजूद है.
ADVERTISEMENT
चुनावी दस्तावेज में घोषित करोड़ों की कुल संपत्ति
आम चुनाव 2024 के समय दाखिल किए गए आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार के पास कुल 6.92 करोड़ रुपये के आसपास की घोषित संपत्ति है. इस कुल संपत्ति के साथ ही उन पर करीब 2.30 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी यानी कर्ज भी दर्ज है.
बैंकों, म्यूचुअल फंड और बीमा में बड़ा निवेश
वित्तीय निवेश के मामले में धर्मेंद्र प्रधान का पोर्टफोलियो काफी विविधता से भरा है. उनके परिवार का बड़ा पैसा बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और पीपीएफ में जमा है, जो कुल मिलाकर 2.47 करोड़ रुपये बैठता है. इसके अलावा उन्होंने म्यूचुअल फंड में करीब 80.40 लाख रुपये लगाए हैं. साथ ही 67.72 लाख रुपये का निवेश विभिन्न जीवन बीमा पॉलिसियों में किया गया है.
सोने-चांदी के गहनों और वाहनों का ब्योरा
वाहन और आभूषणों की बात करें तो धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर 2011 मॉडल की एक होंडा सिटी कार पंजीकृत है, जबकि उनकी पत्नी के नाम कई व्यावसायिक गाड़ियाँ दर्ज हैं. धातु निवेश में उनके पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किग्रा चांदी है. वहीं उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किग्रा चांदी मौजूद है.
ओडिशा से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक फैली अचल संपत्ति
अचल संपत्ति के मामले में धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की कई जगह जमीन और मकान हैं. ओडिशा में उनके पास 12 लाख रुपये मूल्य की कृषि भूमि और 20.50 लाख रुपये की गैर-कृषि भूमि है. इसके साथ ही, गाजियाबाद के इंदिरापुरम और ओडिशा के भुवनेश्वर में आवासीय संपत्तियां हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.98 करोड़ रुपये है.
ADVERTISEMENT


