Bye-election dates 2026: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के साथ इन 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी होंगे उपचुनाव, देखें शेड्यूल  

Bye-election 2026: चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. इन्हीं चुनावों के साथ 6 राज्यों की 8 खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे. ऐसे में जानिए कौन सी वो सीटें और कौन से है वो राज्य.

Bye-election dates 2026
Bye-election dates 2026

संजय शर्मा

follow google news

भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में लोकतांत्रिक उत्सव की शुरुआत होने जा रही है. इस बार इन चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. विधानसभा चुनावों के साथ ही चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 खाली विधानसभा हुई सीटों पर भी उपचुनाव की तारीखें जारी कर दी हैं. ऐसे में खबर में जानिए कौन सी है वो सीटें...

Read more!

इन 8 सीटों पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव

जिन 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है. इनमें गोवा की पोंडा सीट (रवि नाइक का निधन), गुजरात की उमरेठ सीट (गोविंदभाई परमार का निधन) शामिल हैं. वहीं कर्नाटक में बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण सीट पर वोटिंग होगी. महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर भी उपचुनाव होंगे. इसके अलावा नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर वोट डाले जाएंगे.

कहां कब डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग ने इन उपचुनावों के लिए दो अलग-अलग शेड्यूल जारी किए हैं.आयाेग के मुताबिक महाराष्ट्र और गुजरात में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि गोवा, नागालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को मतदान होगा.

देखें चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले फेज का मतदान 23 अप्रैल को होगा और दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को की जाएगी. आयोग ने कहा कि  सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की फेक न्यूज़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% वेबकास्टिंग की सुविधा रहेगी.

4 मई को आएंगे सभी राज्यों के नतीजे

इन चार राज्यों और एक केंद्रशासित सहित 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजों का ऐलान एक साथ 4 मई को किया जाएगा. यानी 4 मई वाे तारीख होगी जिस दिन ये साफ हो जाएगा कि इन चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और साथ ही उपचुनाव वाली सीटों पर कौन बाजी मारेगा.

यह भी पढ़ें: बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए वोटिंग और रिजल्ट की डेट

    follow google news