दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट(FZ1073) में कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी से UAE में पूछताछ जारी है. इसी बीच पूछताछ के दौरान एक नई चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट हम्मामी ने जुलाई महीने में ही हमले की प्लानिंग की थी, लेकिन ऐन वक्त पर उसने अपने प्लान को कैंसिल कर दिया. इसके बाद से ही वह नए प्लान पर काम कर रहा था. साथ ही उसने मंशा और फ्लाईदुबई फ्लाइट ही क्यों चुना इस पर भी जानकारी दी है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
क्यों कैंसिल की थी जुलाई की प्लानिंग?
फ्लाईदुबई की घटना को अंजाम देने के बाद यात्रियों ने तबूक में आरोपी और कथित आंतकी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी को सऊदी अरब पुलिस को सौंप दिया था, जहां उससे पूछताछ जारी है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, हम्मामी ने UAE में जांचकर्ताओं को अपने जुलाई की प्लानिंग के बारे में बताया है. जानकारी के मुताबिक, उसने सारी प्लानिंग पूरी कर ली थी और विमान को क्रैश करने वाला था. इसके लिए जून में ही हम्मामी ने बेन गुरियन एयरपोर्ट से जुड़ी सारी जानकारी जुटा ली थी. लेकिन जिस विमान को वह क्रैश करने वाला था, उसके क्रू में उसका एक दोस्त भी शामिल था. इसलिए उसने अपनी जुलाई वाली योजना को ऐन वक्त पर कैंसिल कर दिया था.
फ्लाईदुबई फ्लाइट के साथ क्या करने वाला था हम्मामी?
वहीं, फ्लाईदुबई फ्लाइट की घटना को लेकर हम्मामी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. कथित तौर पर वह कॉकपिट का कंट्रोल अपने हाथ में लेना चाहता था और पूरी उड़ान को सामान्य रखना चाहता था. फिर उसके कथित प्लानिंग के तौर पर लैंडिंग के आखिरी समय में वह प्लेन को किसी बिल्डिंग या दूसरे विमान से टकराने की प्लानिंग में था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से उसने मौका पाते ही कैप्टन स्मित मच्छर पर प्लेन में इमरजेंसी स्थिति के लिए रखी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. हालांकि कैप्टन स्मित ने जांबाजी दिखाई और उन्होंने समय रहते ही कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे की यात्री अंदर आए और उन्होंने आरोपी को-पायलट को पकड़ लिया. फिर प्लेन में मौजूद ऑफ ड्यूटी पायलटों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई थी.
फ्लाईदुबई फ्लाइट को ही क्यों चुना?
मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक इजरायली जांचकर्ताओं ने हम्मामी से पूछताछ नहीं की है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, जो भी बातें निकलकर सामने आ रही है वह सऊदी अरब और UAE की जांच के दौरान सामने आई है. इजरायल के चैनल 13 के मुताबिक, हम्मामी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसने जानबूझकर तेल-अवीव जाने वाली फ्लाइट चुनी थी और इसलिए ही उसने फ्लाईदुबई फ्लाइट को ही चुना.
हम्मामी के लिए अबू-धाबी ने की कड़ी सजा की मांग!
बताया जा रहा है कि फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाइजैक करने कि कोशिश के मामले में आरोपी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी को UAE में मौत की सजा हो सकती है. इजरायल के Ynet ने अमीरात के एक सूत्र के हवाले से जानकारी दी है कि अबू धाबी हम्मामी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहा है. हालांकि, अभी मामले की जांच जारी है और कोई औपचारिक सजा नहीं सुनाई गई है.
दुबई के क्राउन प्रिंस ने की कैप्टन स्मित से मुलाकात, दुनिया भर में गूंज रही भारतीय पायलट की बहादुरी!
ADVERTISEMENT


