Charchit Chehra: कभी एविएशन नहीं था सपना, अब बचाई 170+ लोगों की जान...जानिए कैप्टन स्मित मच्छर की पूरी कहानी

Charchit Chehra Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई FZ1073 में हुए कॉकपिट हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सूझबूझ दिखाई. जानिए मुंबई की चॉल से पायलट बनने, न्यूजीलैंड में ट्रेनिंग, SpiceJet से Flydubai तक के सफर और 30 सितंबर की उस घटना की पूरी कहानी, जिसमें 170 से ज्यादा यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी.

ADVERTISEMENT

Captain Smit Machchhar Biography
Captain Smit Machchhar Biography
Google CTA

जिस पायलट की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है उसी के नाम को लेकर इतना कन्फ्यूजन है. कोई स्मित मचार लिख रहा है तो कोई स्मित मच्छार. ये नाम जो पूरी दुनिया में चर्चित चेहरा बना है उसके नाम से ही कहानी शुरू करते हैं. फ्लाइंग फ्लाइट में 170 प्लस लोगों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन स्मित मच्छर पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुके हैं. एविएशन की दुनिया में हमेशा के लिए केस स्टडी बन गए. ये ऐसी जांबाजी की कहानी है जिसे सुनाने वाले पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू हैं. इन्होंने कैप्टन की केवल तारीफ ही नहीं, बल्कि एहसान माना कि कैप्टन स्मित मच्छर ने दुनिया को कैसे दुनिया के एक और 9/11 जैसे आतंकी हमले से बचा लिया. आइए विस्तार से जानते हैं स्मित मच्छर की पूरी कहानी.