प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को शादी का वादा कर रात में बुलाया मिलने, फिर बॉयफ्रेंड ने दोस्त संग मिलकर जो किया उसे सुन कांप उठा पूरा गांव

गुजरात के कच्छ में प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला अंत सामने आया.यहां शादी के भरोसे घर से निकली युवती अचानक लापता हो गई. इसके बाद पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. भरोसे, धोखे और साजिश की ये कहानी दिल दहला देने वाली है.

Pregnant girlfriend murder case
Pregnant girlfriend murder case

ब्रिजेश दोशी

follow google news

वो अपने लड़की अपने प्यार पर भरोसा कर घर से निकली थी. लेकिन उसे क्या पता था कि जिसपर वाे इतना यकीन करती है वो ही उसके साथ बड़ा कांड कर देगा. मामला गुजरात के कच्छ जिले का है. यहां रहने वाले एक युवक ने जिसके प्रेमिका के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं उसने उसे ही मौत की नींद सुला दिया. इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने धोखे और साजिश का ऐसा जाल बुना कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. प्रेमी पर की बात सुन घर से निकली लड़की को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ अगले पल क्या होने वाला है. वो दोनों तो मिले लेकिन इसके बाद लड़की अचानक गयाब हो गई. मामले में पुलिस ने जब जांच की तो जो सच सामने आया उसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया. क्या है पूरा मामला चलिए विस्तार से जानते हैं...

Read more!

प्रेग्नेंट हुई प्रेमिका, प्रेमी पर डाला शादी का दबाव

अंजार गांव में राजेश काा अपने ही गांव की एक लड़की के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ऐसे में दोनों एक दूसरे मिलते, खूब बातें करते. दावा है कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. ऐसे में इस वहज से लड़की प्रेग्नेंट हो गई. समय बीतता तो नाबालिग लड़की अब बालिग हो गई थी. इस दौरान वो प्रेम राजेश से शादी के लिए कहने लगी. लेकिन राजेश इस रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार नहीं था. इससे परेशान लड़की ने राजेश से साफ कह दिया कि अगर वो शादी नहीं करेगा तो वो पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करा देगी. ऐसे में राजेश ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची.

आरोपी ने शादी के बहाने से बुलाया, फिर...

राजेश ने इस वारदात में अपने दोस्त राहुल को भी शामिल किया. उसने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए एक योजना बनाई. राजेश से लड़की से संपर्क किया. उसने लड़की को यकीन दिलाया कि वो उससे भागकर शादी करने को तैयार है. इसके लिए उसने लड़की को रात में गांव के बाहर आने को कहा. प्रेमी की बातों पर भरोसा कर लड़की अपना घर छोड़कर राजेश के बुलाई गई जगह पर पहुंच गई.

गला दबाया, फिर पत्थर बांधकर कुएं में धकेला

यहां पहुंचने पर राजेश और उसके दोस्त ने अपना असली रंग दिखा दिया. राजेश ने लड़की को पहले धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर उस पर बैठकर दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया. इससे लड़की अधमरी सी हो गई. इसके बाद आरोपियों ने लड़की की कमर पर दुपट्टा बांधा और उसके दूसरे सिरे पर एक भारी पत्थर बांधकर उसे पानी से भरे कुएं में धकेल दिया. इसके बाद उसे पानी से भरे एक गहरे कुएं में फेंक दिया ताकि लाश कभी ऊपर न आ सके.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

लड़की के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अंजार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की का राजेश के साथ संबंध था.  पुलिस ने राजेश को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम कुएं पर पहुंची. करीब दो-तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लड़की का शव कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस ने हत्या के आरोप में राजेश और उसके दोस्त राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के शव पर बैठकर पीता रहा शराब, साइको नहीं शातिर हत्यारा है... MBA छात्रा मर्डर मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

    follow google news