महाराष्ट्र कैडर के 1996 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी और म्हाडा (MHADA) के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आईएएस अधिकारी एक युवक पर बुरी तरह भड़कते और उसे पुलिस से उठवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह घटना मुंबई के गोरेगांव स्थित 'मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना' से जुड़ी एक जनसभा के दौरान हुई. भाषण के बीच में एक स्थानीय युवक ने 2400 वर्ग फुट क्षेत्र की मांग वाला एक पोस्टर दिखा दिया. इसे देखकर संजीव जायसवाल अपना आपा खो बैठे. उन्होंने भरी सभा में युवक से उसका आई-कार्ड मांगा और यहां तक कह दिया, "तू कहां से आया, तेरा पैदाइश कहां का है, सब पता करता हूं... अगर तू घुसपैठिया निकला तो यहीं से उठवा लूंगा."
विवाद की जड़: अडानी ग्रुप और पुनर्विकास प्रोजेक्ट
विवाद की मुख्य वजह मोतीलाल नगर पुनर्विकास प्रोजेक्ट है. यह धारावी के बाद अडानी ग्रुप को मिला दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होना है. निवासियों की मांग है कि स्थानीय लोग 1600 वर्ग फुट के बजाय 2400 वर्ग फुट के घर की मांग कर रहे हैं.
विपक्ष का हमला
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप से जुड़ी परियोजनाओं के लिए अधिकारियों का इस्तेमाल आम जनता को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है.
बीजेपी का रुख
बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने भी आईएएस अधिकारी की भाषा को अनुचित बताते हुए उनसे माफी की मांग की है.
कौन हैं संजीव जायसवाल?
संजीव जायसवाल 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में म्हाडा के सीईओ पद पर तैनात हैं. वे ठाणे नगर निगम के आयुक्त और जिला कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.
ADVERTISEMENT


