कार के बोनट पर पति लटके हुए चिल्लाता रहा... उसी में बीवी प्रेमी के साथ पकड़ी गई!

जब किसी तरह कार रोकी गोई तो पति-पत्नी और वो... वाली पूरी कहानी सामने आ गई.  बताया जा रहा है कि कार में पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ बैठी हुई थी.

NewsTak
तस्वीर: वायरल वीडियो से.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मुरादाबाद की सड़कों पर एक कार दौड़ती रही. कार के बोनट पर एक शख्स लटका रहा. कार कभी दाएं होती थी तो कभी बाएं. शख्स अपने आप को बचाने के लिए कार के बोनट पर चिपका हुआ चिल्ला रहा है. अब सवाल ये है कि कार के बोनट पर ये शख्स कैसे लटक गया और कार में कौन है जो इसे बोनट से गिराना और भागना चाहता है?  

Read more!

जब किसी तरह कार रोकी गोई तो पति-पत्नी और वो... वाली पूरी कहानी सामने आ गई.  बताया जा रहा है कि कार में पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ बैठी हुई थी. पति की नजर जब कार पर गई तो वो उसे रोकने लगा. कार नहीं रुकी तो पति उसके आगे आ गया. कार फिर भी नहीं रुकी तो पति...मरता क्या करता...उछलकर बोनट पकड़ जान बचा पाया. हालांकि जान बचाने की कहानी यहीं तक खत्म नहीं हुई. कार सड़कों पर कई किमी तक फर्राटे भरती रही और पति बोनट पर झूलता रहा. 

कार रोक पति से उलझ गया प्रेमी 

काफी आगे जाकर कार आरोपी प्रेमी ने कार रोकी. आरोप है कि कार के रुकते ही उल्टे वो पति से ही उलझ गया और मारपीट करने लगा. पति ने चालक माहिर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है. पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि कटघर क्षेत्र के आरटीओ के पास 15 जनवरी को शाम करीब 6.30 बजे माहिर के साथ अपनी पत्नी को जाते देखा. पीड़ित ने बताया कि आरोपी माहिर पत्नी का प्रेमी है. जब पीड़ित ने आरोपी माहिर और अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश करते हुए उसकी गाड़ी को रोकना चाहा तो उसने गाड़ी नहीं रोकी जिसके चलते वो बोनट पर आकर गिर गया. 

देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें:  

महाकुंभ : कथित 'खूबसूरत साध्वी' का प्रेमी-प्रेमिका वशीकरण मंत्र वाला वीडियो हो गया ट्रोल
 

    follow google news