इजरायल-ईरान के तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय का आया पहला रिएक्शन बयान, कहा- 'संयम बरतें, स्थिति को और न बढ़ाएं'

Israel Iran conflict: इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी कदम उठाए, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस बीच भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए संयम और कूटनीतिक समाधान की अपील की.

Israel Iran war
Israel Iran war

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Israel Iran war news: इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को मिलकर ईरान के खिलाफ एहतियाती सैन्य करवाई शुरू कर दी है. इस के जवाब में ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है. अब इस टकराव के चलते पूरे मीडिल ईस्ट पूर्व में तनाव बढ़ गया है. इस संघर्ष के बीच कई भारतीय नागरिक ईरान और इजरायल में मौजूद हैं.

Read more!

इस बीच ईरान और खाड़ी क्षेत्र के इस घटनाक्रम काे लेकर भारत का पहल रिएक्शन सामने आया है. भारत ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी पक्ष संयम बरतें और स्थिति को और बिगड़ने से रोकें.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ''भारत हालिया घटनाओं से गहराई से चिंतित है. हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे संयम बरतें, स्थिति को और न बढ़ाएं और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.''

बातचीत और डिप्लोमेसी से सुलझाए मुद्दों : भारत सरकार

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हैं. तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.

लोकल सुरक्षा गाइडलाइंस को मानने की अपील

सरकार ने कहा है कि क्षेत्र में स्थित हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं. एडवाइजरी के जरिए उन्हें सही सलाह जारी कर सतर्क रहने, मिशन के संपर्क में रहने और लोकल सुरक्षा गाइडलाइंस को मानने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: "ट्रंप का असली चेहरा सामने आया!" ईरान पर हमले के बाद अमेरिका को लेकर रूस ने दिया बड़ा बयान

    follow google news