इंडिया टुडे ग्रुप ने पेश किया ‘लाइफ Tak’ माइक्रो-ड्रामा प्लेटफ़ॉर्म, CM देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च की सीरीज़ 'रघुपति राघव राजा राम'

न्यूज तक डेस्क

09 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 9 2026 1:40 PM)

इंडिया टुडे ग्रुप ने नया माइक्रो-ड्रामा प्लेटफॉर्म 'लाइफ Tak' लॉन्च किया है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ़ अरुण पुरी ने पहली वर्टिकल सीरीज़ 'रघुपति राघव राजा राम' का टीजर रिलीज़ किया.

NewsTak
'रघुपति राघव राजा राम' (RRRR) का आधिकारिक टीज़र का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ़ अरुण पुरी ने संयुक्त रूप से किया.
Google CTA

इंडिया टुडे ग्रुप ने प्रीमियम डिजिटल फिक्शन और इन्फोटेनमेंट के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया मोबाइल-फर्स्ट माइक्रो-ड्रामा प्लेटफ़ॉर्म ‘लाइफ तक’ (Life Tak) लॉन्च करने की घोषणा की है. इस लॉन्चिंग के साथ ही मुंबई में आयोजित ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ के मंच पर ग्रुप की पहली शॉर्ट-फॉर्म वर्टिकल सीरीज़ ‘रघुपति राघव राजा राम’ (RRRR) का आधिकारिक टीज़र भी जारी किया गया.

Read more!

इस खास सीरीज़ के टीज़र का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ़ अरुण पुरी ने किया.

रामायण का नया वर्टिकल अंदाज़ 

‘रघुपति राघव राजा राम’ रामायण की कालजयी और सदाबहार कथा को एक तेज़ रफ़्तार, रोमांचक और आधुनिक वर्टिकल फ़ॉर्मेट में प्रस्तुत करती है. स्मार्टफोन और डिजिटल-फ़र्स्ट दर्शकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह सीरीज़ सांस्कृतिक विरासत और विश्वस्तरीय प्रोडक्शन क्वालिटी का बेहतरीन संगम है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी.

AI और आधुनिक तकनीक का संगम 

यह सीरीज़ इंडिया टुडे ग्रुप के अत्याधुनिक क्रिएटिव और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम का हिस्सा है. इसमें एडवांस्ड AI-आधारित विज़ुअल इंजीनियरिंग, स्मार्ट स्क्रिप्टिंग टूल्स और क्रिएटिव वर्ल्ड-बिल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ताकि पारंपरिक और आधुनिक कहानियों को नए नज़रिए से दर्शकों के सामने लाया जा सके.

‘लाइफ तक’ के माध्यम से इंडिया टुडे ग्रुप ने मीडिया इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को एक बार फिर साबित किया है, जहां सिनेमाई प्रोडक्शन वैल्यू और वर्टिकल वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है.

कब और कहां देखें? 

सीरीज़ ‘रघुपति राघव राजा राम’ का आधिकारिक प्रीमियर 18 अक्टूबर, 2026 को होगा. दर्शक इसके एपिसोड 'लाइफ तक' (LifeTak) के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज (@lifetak), यूट्यूब, फेसबुक चैनलों के साथ-साथ सीधे 'आज तक' (AajTak) ऐप पर देख सकते हैं.

इंडिया टुडे ग्रुप का बड़ा AI दांव: ‘सूत्र’ लॉन्च, रियल-टाइम न्यूज़ देगी AI एंकर, भारतजेन के साथ साझेदारी