Karnataka Politics: सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की डेट आ गई? शिवकुमार की ताजपोशी और मंत्री पद को लेकर कांग्रेस ने फॉलो किया बिहार वाला फॉर्मूला!

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक सीएम सिद्धारमैया गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि डी.के शिवकुमार के नए सीएम बनने की अटकलें तेज हैं. जानिए कांग्रेस के अंदर चल रहे सत्ता परिवर्तन, कैबिनेट मीटिंग और पूरे राजनीतिक समीकरण की पूरी कहानी.

Karnataka CM Change
Karnataka CM Change

नागार्जुन

follow google news

कर्नाटक के सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले दिनों से चल रहे मंथन के बाद कहा जा रहा है कि अब राज्य में कांग्रेस सरकार एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजरने वाली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल यानी गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते है, जिसके बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप से डी.के. शिवकुमार शपथ लेंगे. इसी बीच यह खबर भी सामने आई है कि गुरुवार यानी 28 मई को सीएम ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ ब्रेकफास्ट का प्रोग्राम करने जा रहे है और इसके बाद ही यह प्रक्रिया होगी. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

दिल्ली में 7 घंटे चली मीटिंग

2023 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी की कनार्टक में सरकार बनी थी. हालांकि बनने के बाद से ही ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले की चर्चा शुरू हो गई थी. इसी बीत बीते कल यानी 26 मई को सीएम सिद्धारमैया और डी.के.शिवकुमार दिल्ली पहुंचे. यहां राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में 7 घंटे लंबी मीटिंग चली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी बैठक में सिद्धारमैया को सीएम पद से इस्तीफा देने और फिर नई जिम्मेदारी की जानकारी दी गई. हालांकि कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर इन चर्चाओं से इनकार कर दिया है, लेकिन हलचल को देखते हुए परिवर्तन की बात कही जा रही है.

सिद्धारमैया ने पहले कर दिया था मना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धारमैया ने पहले इस्तीफे से इनकार कर दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि वे डी.के.शिवकुमार के अंदर काम नहीं करेंगे और उन्हें हटाया गया तो साथ में 50-60 विधायक इस्तीफा दे देंगे. हालांकि बाद में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें समझाया और आगे की रणनीति साफ की. कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बताया की अब पार्टी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी देने जा रही है और कांग्रेस चाहती है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में वो केंद्र की राजनीति में आएं.

राज्यसभा भेज दिल्ली लाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को विश्वास दिलाया है कि दिल्ली आने के लिए उनके सभी हितों और चिंताओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा. पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजकर दिल्ली लाना चाहती है, क्योंकि सिद्धारमैया देश के बड़े और चर्चित OBC चेहरों में से एक है. साथ ही पार्टी AICC में उन्हें एक बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी भी सौंप सकती है.

कर्नाटक में बिहार वाला फॉर्मूला!

कर्नाटक में हो रहे इस बदलाव को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है कि कांग्रेस पार्टी वही कर रही है जो भाजपा ने बिहार में किया था. कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कर्नाटक के मौजूदा डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे. कुछ दिन पहले ही बिहार में ऐसा ही हुआ था, जहां नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भाजपा ने सम्राट चौधरी का कद बढ़ाकर उन्हें सीएम बना दिया था.

साथ ही नीतीश के बेटे निशांत की तरह ही सिद्धारमैया के राज्यसभा जाने के साथ उनके यतींद्र सिद्धारमैया को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. कहा जा रहा है कि यतींद्र शिवकुमार के नए कैबिनेट में मंत्री बनेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री बनते ही शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे और फिर यह पद सिद्धारमैया के करीबी और भरोसेमंद सतीश जारकीहोली को दी जा सकती है.

कल हो सकता है बड़ा फैसला!

इन्हीं उठा-पटक के बीच कल यानी गुरुवार की सुबह सिद्धारमैया ने अपने आवास पर कर्नाटक मंत्रिमंडल की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है. इसे बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद राज्य में बड़ा परिवर्तन हो सकता है. साथ ही गुरुवार को सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं, जिस पर पूरे राज्य की नजर टिकी हुई है.

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन लेकर बड़ा अपडेट: सीएम सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाने की तैयारी- सूत्र

    follow google news