पुणे के लोहागढ़ किले से आए 26 साल के कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. पहले यह एक हादसा लगा था लेकिन जैसे-जैसे मामले की परत खुली तो खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि एक प्लानिंग के तहत की हुई हत्या है. अब इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. केतन की मौत के बाद उसकी मंगेतर सिया गोयल ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उसने लिखा कि, 'जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तब तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए'. पहले तो लोगों सिया के इस पोस्ट को उसका दुख समझे लेकिन जैसे ही मामला का खुलासा तो सभी भौंचक्के रह गए है.
ADVERTISEMENT
चेतन के साथ मिलकर सिया ने ली केतन की जान
मामले की जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, सिया का चेतन चौधरी नाम के एक लड़के से काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच सिया की केतन के साथ सगाई हो गई. लेकिन सिया और केतन का प्यार इतना परवान चढ़ गया था कि दोनों ने केतन को हमेशा के लिए खत्म करने की साजिश रची.
14 जून को जब सिया और केतन लोहागढ़ किले गए थे, तब प्लानिंग के तहत सिया ने केतन को धक्का दिया. लेकिन उसका हाथ झाड़ियों में फंस गया, जिससे वह बच गया. तब सिया ने होशियारी दिखाई और स्थिति सामान्य करने के लिए सांप-सांप चिल्लाने लगी. हालांकि इस बात पर केतन को शक हुआ, लेकिन उसने इग्नोर कर दिया था.
केतन की मौत के बाद सिया ने किया था पोस्ट
14 जून को अपने प्लान में सफल नहीं होने के बावजूद सिया और चेतन हार नहीं माने. 18 जून को जैसे ही मौका मिला तो सिया ने केतन को 400 फीट गहरे खाई में धक्का दे दिया. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सिया ने केतन की मौत के झूठी सहानुभूति दिखाई बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया.
उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया. जब हम शादी के इतने करीब थे, तब तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? मुझे अब भी समझ नहीं आता कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया. मेरे कई सपने थे. जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तब तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? तुम्हारी आत्मा को शांति मिले.'
गिरफ्तार हुए सिया और चेतन
सिया के इस भावुक पोस्ट के पीछे उसके अपराध का काला छिपा था, जो कि अब पुलिस जांच में सामने आ गया है. पुलिस के सामने सिया का नाटक का भेद खुला जिसके बाद पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले में चेतन की भूमिका और साजिश के आगे की जांच कर रही है. वहीं यह सनसनीखेज मामला हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT


