केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. मामले की तह तक जाने और हर एक सबूत को बारीकी से खंगालने के लिए पुलिस को आरोपियों से पूछताछ का और समय मिल गया है. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों मुख्य आरोपियों यानी सिया और चेतन की पुलिस कस्टडी को अगले 4 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है. अब ये दोनों आरोपी 3 जुलाई तक पुलिस की रिमांड में रहेंगे.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह मामला केतन नाम के व्यक्ति की हत्या का है जिसे पुणे के लोहगढ़ किले से धक्का देकर मार दिया गया था. शुरुआत में उसकी मंगेतर सिया ने इसे एक हादसा यानी एक्सीडेंट बताने की कोशिश की लेकिन जांच के बाद यह एक सोची-समझी साजिश और मर्डर का मामला निकला. जिसमें सिया और उसका प्रेमी चेतन दोनों शामिल पाए गए.
जांच की पूरी टाइमलाइन
- 18 जून: पुणे के लोहगढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी गई. उस वक्त उसकी मंगेतर सिया ने दावा किया कि यह महज एक एक्सीडेंट था.
- 21 जून: केतन के पिता विशाल अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर हत्या का मामला दर्ज कराया.
- 23 जून: शक होने पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की और चेतन को हिरासत में ले लिया. इसके बाद मंगेतर सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
- 25 जून: पुलिस ने लोहगढ़ किले में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज से सामने आया कि आरोपी चेतन 18 जून को हुडी पहनकर किले में आया था.
- 26 जून: केतन की मौत से ठीक पहले सिया और चेतन पुणे के एक कैफे में मिले थे. जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया. ठीक इसी दिन सिया की मां का बयान सामने आया. जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी लोहगढ़ किले से नीचे फेंक देना चाहिए."
- 27 जून: सिया का उसके प्रेमी चेतन के साथ एक पुराना वीडियो सामने आया. जिसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखने गए थे.
- 28 जून: पुलिस दोनों आरोपियों (सिया और चेतन) को वापस लोहगढ़ किले लेकर गई. वहां केतन के मर्डर का सीन रीक्रिएट किया गया और किले से डमी गिराकर जांच की गई.
ये भी पढ़ें: 'साहिल ने सिया को जबरन गाड़ी में बिठाया, फिर रास्ते भर...', केतन अग्रवाल हत्याकांड में कैब ड्राइवर ने किया बड़ा
ये भी पढ़ें: पुणे केतन अग्रवाल केस: सगाई के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी मंगेतर, 12 घंटे की पूछताछ में माता-पिता ने खोले कई
ADVERTISEMENT


