पुणे: केतन अग्रवाल की मौत के बाद परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब उनके दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन

Ketan Agrawal News: पुणे के चर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या के एक महीने के भीतर ही परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पोते की मौत का सदमा और बिगड़ती तबीयत उनकी सेहत पर भारी पड़ गई.

केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन
Google CTA

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या को अभी एक महीना भी नहीं बीता था कि उनके परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. केतन की मौत से उबरने की कोशिश कर रहे परिवार ने अब एक और सदस्य को खो दिया है. दरअसल, केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है.

Read more!

कुछ समय पहले हुई थी सर्जरी

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले देवीचंद अग्रवाल की हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी. इसके बाद से उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी. वहीं, पोते केतन अग्रवाल की हत्या की खबर ने उन्हें गहरा सदमा पहुंचाया, जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ा. सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी.

हालत ज्यादा खराब होने पर किया गया भर्ती

करीब दो दिन पहले हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अंतिम सांस ली.

वहीं अपने पिता के इस दुनिया से चले जाने के बाद विशाल अग्रवाल (केतन के पिता) ने अपने अपने मीडिया स्टेटस अकाउंट पर स्टेटस लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्हें लिखा  'Miss You Dad'. एक तरफ जहां परिवार केतन को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है, उधर दूसरी तरफ अब परिवार के मुखिया के निधन के बाद से पूरे परिवार में शाेक में डाल दिया है.  

क्या है केतना अग्रवाल हत्याकांड?

आपको बता दें कि पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोहागढ़ किले पर मौत हो गई थी. शुरूआत में इसे एक हादसा बताया गया था, लेकिन जांच के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Pune Ketan Agarwal Case: केतन को मारने का प्लान पहले से था तय? चेतन के क्लासमेट की एंट्री से सनसनी