Ketan Agrawal Case: आरोपी सिया गोयल के भाई ने बाली ट्रिप पर भी किया बड़ा खुलासा

Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल का पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू. वकील आशुतोष श्रीवास्तव पर लगाए गंभीर आरोप और बाली ट्रिप के सीक्वेंस का किया बड़ा खुलासा.

NewsTak
सिया के भाई साहिल गोयल का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.

ओमकार

follow google news

pune murder case: चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agrawal Murder Case) में 7 दिनों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की आज कोर्ट में पेशी हुई. इस पेशी से ठीक पहले सिया गोयल के सगे भाई साहिल गोयल ने 'मुंबई तक' से बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. साहिल ने जहां एक तरफ मीडिया में उनके पक्ष से बात कर रहे वकील को फर्जी बताते हुए धमकी देने के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ घटना की रात को होने वाली बाली (Bali) ट्रिप की पूरी इनसाइड स्टोरी भी साझा की है. 

Read more!

वकील आशुतोष श्रीवास्तव पर लगाए गंभीर आरोप 

साहिल गोयल ने एक्सक्लूसिव बातचीत में साफ किया कि मीडिया में उनके परिवार की तरफ से बयान दे रहे एडवर्टाइजिंग लॉयर आशुतोष श्रीवास्तव को उन्होंने कभी हायर ही नहीं किया है. साहिल ने कहा, "हमने आशुतोष श्रीवास्तव को कभी वकील नहीं रखा. वे हमारे साथ किसी कोऑर्डिनेशन या संपर्क में नहीं हैं. हम इस केस में वकील विपुल जोशी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. जब हमने यह बात आशुतोष को बताई, तो वे अब हमें थ्रेट (धमकी) कर रहे हैं."

साहिल ने आगे बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव ने लॉकअप में जाकर सिया के साइन (सिग्नेचर) लिए थे, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं दी गई थी. इस मामले को लेकर परिवार ने कोर्ट में एक हलफनामा (Affidavit) भी दाखिल किया है कि आगे से इस केस की कानूनी कार्यवाही वकील विपुल जोशी ही संभालेंगे. 

बाली ट्रिप की रात क्या हुआ था? 

केतन अग्रवाल की हत्या के बाद सिया गोयल के विदेश भागने की प्लानिंग और बाली ट्रिप को लेकर भी साहिल ने बड़ा बयान दिया. जब उनसे पूछा गया कि घटना की रात ड्राइवर के मुताबिक सिया वापस आई थी और वहां से उसने पासपोर्ट निकाला था, तो उस रात का सीक्वेंस क्या था?

इस पर साहिल ने बताया, "हम लोग गाड़ी से उतरे थे. इसके बाद मैं वाशरूम गया था. रात काफी ज्यादा हो चुकी थी और मुझे नींद आ रही थी, इसलिए मैंने स्टारबक्स (Starbucks) में एक कॉफी ऑर्डर की थी. मुझे बस इतना ही पता है." साहिल ने माना कि उनका बाली जाने का प्लान पूरी तरह फाइनल था, लेकिन ऐन वक्त पर पासपोर्ट की वजह से इसे कैंसिल करना पड़ा.

क्या है पासपोर्ट का मामला और ड्राइवर ने क्या बताया ? 

बाली में सिया और केतन का प्री-वेडिंग फोटो शूट होना था. साथ में भाई सहिल भी जाने वाला था. सारी तैयारियां थीं. साहिल और सिया ने पुणे से एक कैब बुक किया. कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने आज तक को बताया कि पिपरी-चिंचवाड़ नगर निगम के पास रावेत में केतन को साथ लेना था. पहले तो सिया कार में बैठना नहीं चाह रही थी. साहिल से इसपर उसकी बहस हुई. फिर साहिल ने जबरन उसका हाथ पकड़कर कार में बैठाया. प्लान के मुताबिक उन्होंने रास्ते में केतन को भी लिया. केतन का सामान भी कार के पीछे डिक्की में रखा गया. कार चल पड़ी. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक फूड प्लाज के पास उन्होंने कार रुकवाई. केतन, साहिल और सिया कार से उतरे और चाय पीने चले गए. 

थोड़ी देर में सिया आई और कुछ ढूंढने लगी- कैब ड्राइवर 

कैब ड्राइवर के मुताबिक थोड़ी देर में सिया वापस आई और उसने डिक्की खोलने को कहा. वैभव जाधव ने डिक्की खोल दिया. उनके मुताबिक सिया ने कार में किसी बैग से शायद कुछ निकाला और अपने पर्स में रखा. 15 मिनट बाद सभी फिर सवार हुए और मुंबई एयरपोर्ट की तरफ चल दिए. वहां पहुंचने के बाद जैसे ही वे एयरपोर्ट में गए तो उन्होंने फोन किया कि एक छोटा बैग कार में छूट गया है. वैभव में बैग पहुंच दिया. फिर थोड़ी देर में फोन आया...वैभव से उन्होंने कहा कि देखो..कार में पासपोर्ट गिरा है क्या. वैभव ने वीडियो कॉल पर कार दिखा दी. वैभव ने दावा किया कि रास्ते जहां केतन कार में चढ़ा वहां आने तक साहिल और सिया के बीच खूब बहस होती रही. 

अदालत के फैसले का करेंगे सम्मान 

अपनी बहन सिया गोयल के शादी के फैसले और पुलिस को दिए गए बयान पर साहिल ने ज्यादा कुछ बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि जो भी बातें हैं, वह उन्होंने पुलिस को अपने स्टेटमेंट में दर्ज करा दी हैं और आज कोर्ट की सुनवाई के दौरान सब कुछ साफ हो जाएगा. साहिल ने कहा कि कोर्ट का जो भी निर्णय होगा, उसका वे पूरी तरह से पालन करेंगे. 

Ketan Aggarwal Case: कोर्ट का बड़ा फैसला! 4 दिन और बढ़ी सिया और चेतन की पुलिस कस्टडी, क्या अब सामने आएगा पूरा सच?
 

    follow google news