लातूर में अभिजीत दीपके के दौरे से पहले सरकारी स्कूल में बुलाए 'बाहर' के बच्चे? अभिजीत दीपके ने किया खुलासा

अभिजीत करंडे

• 11:39 AM • 22 Aug 2026

लातूर के औसा शहर स्थित जिला परिषद स्कूल में CJP के ऑडिट के दौरान दूसरे स्कूल के बच्चों को लाकर बैठाने का दावा सामने आया है. अभिजीत दीपके ने बच्चों से बातचीत की और इसका वीडियो शेयर किया.

Abhijit Dipke
Abhijit Dipke
Google CTA

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि औसा शहर के उनके दौरे से पहले एक जिला परिषद स्कूल में बच्चों की संख्या ज्यादा दिखाने के लिए दूसरे स्कूल के छात्रों को लाकर बैठाया गया. 

Read more!

'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत ऑडिट

अभिजीत दीपके इन दिनों अपनी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत अलग-अलग सरकारी स्कूलों का जायजा ले रहे हैं. लातूर दौरे के समय वह औसा में एसटी स्टैंड के पीछे बने जिला परिषद स्कूल पहुंचे थे. वहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की.

निजी स्कूल के बच्चों को लाने का आरोप

दीपके और उनके साथ मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि कक्षा में बैठे कई बच्चे उस सरकारी स्कूल के थे ही नहीं. आरोप है कि औसा के 'पीपल इंग्लिश स्कूल' के बच्चों को ऑडिट के वक्त वहां लाकर बैठाया गया था, ताकि स्कूल में दर्ज छात्रों की संख्या ज्यादा दिखे.

खाने का लालच देकर बैठाने की बात

अभिजीत दीपके के मुताबिक, बच्चों से पूछने पर उन्होंने माना कि वे किसी दूसरे स्कूल में पढ़ते हैं. दावा किया गया है कि इन बच्चों को सुबह ही यहां लाया गया था और नई प्लेटों में खाना दिया गया था. यानी भोजन का लालच देकर उन्हें फर्जी उपस्थिति दिखाने के लिए इस्तेमाल किया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पार्टी प्रमुख ने इस पूरी घटना और बच्चों से सवाल-जवाब का वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर जारी किया है. वीडियो में बच्चे खुद यह स्वीकार करते दिख रहे हैं कि वे इस स्कूल के नियमित छात्र नहीं हैं. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है.

विभाग और प्रशासन के पक्ष का इंतजार

फिलहाल यह पूरा मामला CJP के दावों और स्थानीय लोगों के बयानों पर टिका है. स्कूल प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. विभागीय जांच और स्कूल के जवाब के बाद ही सच्चाई पूरी तरह साफ हो पाएगी.

वीडियो देखिए

 

CJP और ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई FIR, जयपुर के बगरू में स्कूल को लेकर हुआ था विवाद