साल 2024 में जब महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव हुए तो तब वहां भाजपा के साथ गठबंधन वाली महायुति को कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी के मुकाबले कम सीटें मिली थी. लेकिन उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. अब ऐसे में एक सवाल उठता है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर कैसी होगी? कौन-सी पार्टी या गठबंधन अभी ज्यादा मजबूत होगी? इसी बीच इंडिया-टुडे और सी-वोटर के मूड ऑफ द नेशन का अगस्त 2026 के सर्वे के आंकड़े सामने आए है, जहां इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की गई है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.
ADVERTISEMENT
भाजपा को मिल सकती है कितनी सीटें?
MOTN के अगस्त 2026 के सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र के 48 सीटों में से भाजपा को 17 सीटें मिल सकती है. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 9 सीटें ही मिली थी, लेकिन ताजा सर्वे में उन्हें 8 सीटों का सीधा फायदा होते दिख रहा है. वहीं जनवरी 2026 के MOTN सर्वे में उन्हें 19 सीटें मिलने का अनुमान था. कुल मिलाकर, महाराष्ट्र में पार्टी की स्थिति को बेहतर होता दिखाया गया है और सर्वे के मुताबिक पार्टी अकेले 17 सीटें जीत सकती है.
NDA का क्या है हाल?
MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर NDA की बात करें तो उन्हें 31 सीटें मिलने का अनुमान है. जब 2024 में लोकसभा चुनाव हुए थे तब महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना(एकनाथ शिंदे गुट) और NCP(अजीत पवार गुट) ने साथ मिलकर (महायुति) चुनाव लड़ा था और गठबंधन को कुल 17 सीटें मिली थी. यानी कि ताजा सर्वे के मुताबिक, पार्टी को 14 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है.
कांग्रेस की स्थिति कैसी?
मूड ऑफ द नेशन के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को महाराष्ट्र में 11 सीटें मिल सकती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 13 सीटें मिली थी, यानी पार्टी को 2 सीट का नुकसान हो सकता है. अच्छी बात यह है कि जनवरी 2026 के सर्वे में कांग्रेस के केवल 9 सीटें मिलने का अनुमान था, जो कि अब बढ़कर 11 सीटें हो गई है. यानी जनवरी के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति बेहतर होते हुए दिखाई गई है.
INDIA गठबंधन को कितनी सीटों का अनुमान?
इस सर्वे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, INDIA गठबंधन को 17 सीटें ही मिल सकती है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट - SHS UBT) और (NCP - शरद पवार गुट) ने साथ मिलकर(महा विकास अघाड़ी) चुनाव लड़ा था और गठबंधन को कुल 30 सीटें मिली थी. लेकिन ताजा सर्वे के आंकड़ों में उन्हें झटका लगता दिख रहा है क्योंकि उन्हें 13 सीटों का नुकसान हो सकता है.
ADVERTISEMENT


