MOTN 2026: अगले प्रधानमंत्री के लिए कौन पहली पसंद? मोदी-राहुल के बीच इतना बड़ा अंतर, MOTN सर्वे में बड़ा खुलासा
MOTN सर्वे में नरेंद्र मोदी 49 फीसदी समर्थन के साथ प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद बने हैं. राहुल गांधी 27 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 9 फीसदी समर्थन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. सर्वे में NDA को 326 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

MOTN 2026
अगर आज देश में लोकसभा चुनाव कराए जाएं और जनता से पूछा जाए कि वह अगले प्रधानमंत्री के रूप में किस चेहरे को देखना चाहती है, तो नरेंद्र मोदी अभी भी सबसे मजबूत पसंद बने हुए हैं. इंडिया टुडे और सी-वोटर के ताजा Mood of the Nation यानी MOTN सर्वे में प्रधानमंत्री पद की पसंद को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. मोदी को 49 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है, जबकि राहुल गांधी 27 फीसदी समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
