राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह साम्याल ने क्यों दे दिया इस्तीफा, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

राजू झा

• 10:35 AM • 01 Sep 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी और 4 पैरा स्पेशल फोर्सेस के चर्चित अधिकारी मेजर ऋषभ सिंह साम्याल ने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से सेना से समय से पहले (Premature Retirement) रिटायरमेंट ले लिया है.

 Major Rishabh Singh Sambyal
Major Rishabh Singh Sambyal
Google CTA

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हर आधिकारिक कार्यक्रम में साए की तरह नजर आने वाले और सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनालिटी के लिए लोकप्रिय मेजर ऋषभ सिंह साम्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले (Premature Retirement) रिटायरमेंट ले लिया है. सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' के नाम से मशहूर हुए 4 पैरा स्पेशल फोर्सेस के इस जांबाज अधिकारी के इस्तीफे के फैसले ने उनके प्रशंसकों और देशवासियों को हैरान कर दिया है.

Read more!

ऋषभ सिंह ने 21 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया. राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक फोटो लाइब्रेरी में उन्हें अब पूर्व ADC के रूप में दिखाया गया है.

2021 की परेड से आए थे चर्चा में

ऋषभ सिंह साम्याल ने साल 2021 में जाट रेजीमेंट में कैप्टन के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. गणतंत्र दिवस की परेड में उन्होंने जाट रेजीमेंट के दल का नेतृत्व किया था, जिसे 'बेस्ट मार्चिंग कंटिजेंट' की ट्रॉफी मिली थी. इसके बाद उन्होंने बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पार करते हुए भारतीय सेना की 4 पैरा स्पेशल फोर्सेस (4 Para SF - Daggers) में अपनी जगह बनाई.

'वीर भूमि' सांबा से है नाता, परिवार की तीसरी पीढ़ी

  • जम्मू के सांबा जिले के डोगरा राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऋषभ के परिवार में देश सेवा की एक लंबी परंपरा रही है.
  • उनके दादाजी द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
  • उनके पिता भी भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं.
  • ऋषभ की शुरुआती पढ़ाई सैनिक स्कूल कपूरथला से हुई, जिसके बाद उन्होंने 133वें ND‌A कोर्स और IMA देहरादून से अपनी ट्रेनिंग पूरी की.

क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट?

सोशल मीडिया पर ऋषभ सिंह साम्याल के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर इस पर अपनी सफाई दी है. ऋषभ ने बताया कि सेना की वर्दी पहनना उनका बचपन का सपना था. लेकिन जिंदगी में कुछ परिस्थितियां ऐसी आ जाती हैं, जो इंसान की दिशा बदल देती हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि समय से पहले रिटायरमेंट लेने का फैसला उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से जुड़ा हुआ है.

उन्होंने यह भी कहा कि देश सेवा के लिए उनका योगदान किसी न किसी रूप में आगे भी जारी रहेगा और वे जल्द ही अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे.

ये भी पढ़ें: MOTN Survey: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो दक्षिण भारत में कांग्रेस को कितना