Moga Saas Bahu Fight Video: पंजाब के मोगा जिले से सास और बहू की विवाद का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया . यहां एक सास और बहू के इस कदर मारपीट हुई कि अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. वीडियो में दोनों के बीच भयंकर गुत्थमगुत्था होती हुई दिखाई दे रही है. इस लड़ाई के दौरान पहले बहू अपनी सास को बाल पकड़कर आंगन तक घसीट लाई. इसके बाद दोनों की के बीच जामकर मार पिटाई हुई. ये सारी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. क्या है पूरा मामला और आखिर दोनों के बीच विवाद क्यों बढ़ा चलिए जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
दरअसल, यह मामला मोगा जिले के धर्मकोट के लोहगढ़ बस्ती का है. बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद उस समय शूरू हुआ जब बहू साेमवार को मायके जाने की तैयारी कर रही थी. लेकिन इस दौरान कहा कि इस दौरान वो पोती को घर पर ही छोड़कर जाए. बस ये बात सुनते ही बहू का गुस्से से आगबबूला हो गई. बस इसी के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आई बहू ने सास के बाल पकड़ लिए और उन्हें घसीटते हुए घर के आंगन की तरफ ले गई. यहां दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई.
चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी
इस बीच घर के अंदर इस हंगामा, मारपीट और चीख पुकार की आवाजें सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे. पड़ोसियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को एक-दूसरे से अलग करवाया और किसी तरह से मामला शांत कराया. घटना के बाद सास तुरंत थाने पहुंच गई और पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दे दी. शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सास ने पुलिस को बताया कि अब उन्हें अपनी बहू से जान का खतरा महसूस हो रहा है. सास का कहना है कि बहू उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की लगातार धमकियां दे रही है. सास महिला ने प्रशासन से इस मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
क्या है पूरा मामला?
सास बलविंदर कौर ने बताया कि उनके बेटे पलविंदर सिंह की शादी करीब 4 साल पहले कर्मवीर कौर के साथ हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों में तो बहू का व्यवहार परिवार के साथ काफी अच्छा और सामान्य था. लेकिन पिछले कुछ समय से उसके बर्ताव में अचानक बदलाव आ गया. वो घर में बिना वजह विवाद और तनाव पैदा करने लगी. सास का आरोप है कि बहू अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करती थी और बिना बताए अपने मायके चली जाती थी.
पंचायत के समझौते के बाद भी नहीं सुधरे हालात
बलविंदर कौर के मुताबिक करीब तीन महीने पहले भी उनकी बहू बिना बताए अपने मायके फिरोजपुर चली गई थी. उस समय पंचायत में आपसी समझौते के बाद उसे वापस घर लाया गया था. राजीनामा होने के बावजूद घर आकर उसने फिर से परिवार को तंग करना शुरू कर दिया. सास हा आरोप है कि बहू अपने मायके वालों के साथ मिलकर उन्हें परेशान करती है.
इनपुट: तनमय समांता
ADVERTISEMENT


