भीषण गर्मी और उमस के बीच अब लोगों को मॉनसून की बारिश का बेशब्री से इंतजार है. हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड समेत उत्तर और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में गर्मी से छिटपुट राहत मिलने का ये दौर 18 से 22 जून तक जारी रहेगा. इसके बाद इन राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो सकती है.
ADVERTISEMENT
IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक, "मॉनसून कर्नाटक के ज़्यादातर हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है. उम्मीद है कि मॉनसून पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों, जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी जल्द पहुंच सकता है.
अगले 5 दिन तक राजस्था समेत इन राज्यों में होगी बारिश
नरेश कुमार ने आगे बताया- ''अगले 4-5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. लगातार बारिश की वजह से तापमान अभी सामान्य से कम है और भले ही इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हो, लेकिन पंजाब, दिल्ली या राजस्थान में लू (heat wave) चलने की कोई बड़ी संभावना नहीं है. हालांकि उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और मध्य प्रदेश के आस-पास के इलाकों में लू जैसे हालात बन सकते हैं."
17 से 19 जून तक इन राज्यों में चल सकती है लू
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम या कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 19 जून तक विदर्भ में, 18 जून तक तेलंगाना में और 17 जून तक छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की प्रबल संभावना है.
अगले 4-5 दिनों तक इन राज्यों में प्रवेश कर सकता है मॉनसून
अगले 4-5 दिनों के दौरान तेलांगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं. पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में 16-22 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16-19 जून और 22 जून, पूवी उत्तर प्रदेश में 17-18 जून और 21-22 जून के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और एनसीआर पर भी दिखाई देगा. 16 जून से लेकर 19 जून तक दिल्ली और आसपास आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं शाम होते होते आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी
ADVERTISEMENT


