संस्कृत में PhD, M.A, B.Ed और 3 बार पार्षद… कौन हैं BJP की रितु तावड़े, जो बनेंगी मुंबई की मेयर

Mumbai Mayor Ritu Tawde: मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद को लेकर चला आ रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है. बीजेपी ने घाटकोपर की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है. 20 साल से ज्यादा के राजनीतिक अनुभव वाली रितु तावड़े अब मुंबई की सत्ता में बड़ा रोल निभाने जा रही हैं.

Mumbai Mayor Ritu Tawde
Mumbai Mayor Ritu Tawde

मुस्तफा शेख

follow google news

Mumbai Mayor Ritu Tawde Mayor Kaun Hain: मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने घाटकोपर की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है. समिति नेता अमित साटम ने जानकारी दी कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद उनका नाम फाइनल हुआ. आपको बता दें कि रितु तावड़े का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है. वे तीन बार घाटकोपर से पार्षद चुनी जा चुकी हैं.

Read more!

रितु तावड़े लंबे समय से अपने क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं. पूर्वी मुंबई के विकास, स्कूलों की गुणवत्ता सुधार और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर उन्होंने काम किया है. ऐसे में घाटकोपर क्षेत्र में उनकी लगातार चुनावी सफलताओं ने उन्हें एक सशक्त और भरोसेमंद स्थानीय नेता के रूप में स्थापित किया है.

20 से 22 सालों से राजनीतिक में सक्रिय

हमारे सहयोगी आज तक से बात करते हुए रितू तावड़े ने कहा कि वे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पिछले 20 से 22 सालों से लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई के अलग अलग हिस्सों जैसे उत्तर मुंबई, दक्षिण मुंबई और उत्तर-पश्चिम मुंबई में मैंने काम किया है. हाल ही में पार्टी ने मुझे महिला मोर्चा की संयोजिका की जिम्मेदारी दी थी और लगातार और इसी पर निरंतर काम जारी था. चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने मुझे ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इसके लिए मैं पार्टी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं.

मेयर पद पर नाम का ऐलान हाेने पर क्या कहा

उन्होंने कहा कि महापौर पद को मैं केवल एक पद नहीं बल्कि मुंबई के सेवक के रूप में देखती हूं. मुझे इस पद के साथ आने वाली जिम्मेदारी और जवाबदेही का पूरा एहसास है और मैं मुंबईकरों के हित में पूरी निष्ठा से काम करूंगी. मराठी के मुद्दे को लेकर होने वाली बहस पर रितू तावड़े ने कहा कि मराठी मुद्दा उनके लिए (विपक्ष) हमेशा से रहा है.

लेकिन इस चुनाव में मराठी जनता ने खुद जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि महायुति के 130 से 140 नगरसेवक जीते हैं जबकि तीन पार्टियां मिलकर भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं. उन्होंने जितने भी फेक नैरेटिव लाने की कोशिश की. मुंबईकरों ने उसका करारा जवाब दिया.''

कौन हैं रितु तावड़े?

इंडिया टीवी के मुताबिक रितु तावड़े ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर घाटकोपर क्षेत्र से पार्षद के रूप में राजनीति में कदम रखा. यहीं से उनकी सक्रिय राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई. उन्होंने संस्कृत में पीएचडी की है. इसके साथ ही उन्होंने एमए और बीएड की डिग्रियां भी प्राप्त की हैं. ऐसे में  उनकी ये मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है. उच्च शिक्षा और शिक्षा क्षेत्र की गहरी समझ के चलते उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में शिक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

यह भी पढ़ें: एंटी करप्शन इमेज या मास्टर प्लान? चुनाव से पहले अन्ना के मंच वाला विजय थलापति का VIDEO क्यों हो रहा वायरल?

    follow google news