NEET Paper leak Protest: 'इधर वापस देखा तो...पाऊडर डाल दूंगा जेब में' पुलिसकर्मी के कथित वीडियो पर मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

बृजेश उपाध्याय

23 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 23 2026 7:36 PM)

मुंबई पुलिस के एक जवान का कथित वीडियो वायरल है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता नजर आ रहा है. मामले में मुंबई पुलिस के आला आधिकारी ने जांच की बात कहते हुए पुलिसकर्मी को वर्तमान पोस्टिंग से हटा दिया गया है.

NewsTak
मुंबई पुलिस का वीडियो वायरल.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

वीडियो में पुलिसकर्मी ने कहा- तुम लोगों की वजह से हमलोग तकलीफ में हैं.

point

वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस ने जांच की बात कही है.

दिल्ली स्थित जंतर-मंतर समेत देश के कई शहरों और स्थानों पर नीट पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं. इस दौरान कई प्रोटेस्ट से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनकी चर्चा खूब है. इन्हीं में से एक वीडियो पुलिस की गाड़ी के भीतर का है. इसमें आंदोलन करने वाले छात्र हैं जिन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठा रखा है उन्हें लेकर कहीं जा रहे हैं. गाड़ी में बैठे छात्रों को पुलिसकर्मी धमकी दे रहा है कि यदि वो दोबारा प्रोस्टेस्ट करते देखे गए तो उनकी जेब में ड्रग्स डाल देगा जिससे उनकी जिंदगी खराब हो जाएगी. 

Read more!

बताया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई पुलिस का है. इस वीडियो को मुबई कांग्रेस पार्टी के X हैंडल से शेयर किया गया है. कांग्रेस पार्टी ने ये वीडियो शेयर करते हुए कहा है- ''एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि @MumbaiPolice प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है कि अगर वे दोबारा प्रदर्शन करने लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फंसा दिया जाएगा और पूरी ज़िंदगी जेल में सड़ना पड़ेगा.''

क्या है वीडियो में? 

वीडियो में पुलिस की गाड़ी में 3-4 छात्र पीछे बैठे हैं. एक पुलिसकर्मी गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर है. वो पीछे मुड़कर छात्रों को धमकी दे रहा है. पुलिसकर्मी कहता है- 'इधर वापिस अगर मिला तो मेरे जैसा बेकार आदमी नहीं...मैं डायरेक्ट 50-50 ग्राम पाऊडर (ड्रग्स) डाल देगा तेरे जेब में. फिर गया..जिंदगी गया.''

तुम लोगों की वजह से हमलोग तकलीफ में हैं- पुलिसकर्मी 

वीडियो में पुलिसकर्मी ये भी कहता दिख रहा है- ''तुम लोगों की वजह से हमलोगों को तकलीफ है अभी. नहीं तो मालूम पड़े कि फिर घूमकर आ गए.'' इस दौरान पीछे बैठे छात्र पुलिसकर्मी के साथ हां में हां मिला रहे हैं और ये कहते देखे जा रहे हैं कि बिल्कुल वो अब प्रोटेस्ट में नहीं दिखेंगे. एक तरफ पुलिसकर्मी धमकी दे रहा है और दूसरी तरफ छात्र उसकी बातों पर ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं कि जैसे वे डरे हुए हैं...वहीं वो इस पूरे वाकए का वीडियो भी बना रहे हैं और सीट के पीछे मुंह छिपाकर पुलिसकर्मी के इस धमकी पर फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

Video पर मुंबई पुलिस का आया रिएक्शन 

इधर वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस में DCP अकबर पठान ने वीडियो से संबंधित पुलिसकर्मी (ड्राइवर) को पोस्टिंग वाली जगह से हटा दिया है. जांच पूरी होने तक ये कवायद की गइ है. वीडियो की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

ध्यान देने वाली बात है कि नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में मुंबई में शिवाजी पार्क, चेंबूर, आजाद मैदान समेत कई स्थानों पर प्रोटेस्ट चल रहा है. 

RAF अफसर सोनिया सहरावत कौन हैं? प्रदर्शन में घायल होने से लेकर वायरल पोस्ट तक पूरा मामला

'RAF जवान ने चेहरे पर दागे छर्रे', दिल्ली मार्च में घायल इरशाद का दावा! सर्जरी के बाद सुनाई 20 जुलाई की पूरी कहानी

'अब और खाना मत भेजो...' जंतर-मंतर पर ऐसा क्या हुआ कि फूड डिलीवरी बॉयज को करनी पड़ी अपील, जानें पूरा मामला

Charchit Chehra: सोनम वांगचुक के अलावा 23 दिन भूख हड़ताल पर बैठी रहीं नेहा बोरा कौन हैं? जानिए उनकी पूरी कहानी