नागपुर: "पैसे नहीं हैं तो बेटी को मेरे पास भेज दे..." होटल मालिक की गंदी मांग से खौला गया ई-रिक्शा चालक का खून, फिर ऐसे लिया बदला

नागपुर में एक ई-रिक्शा चालक ने ब्याज के बदले बेटी की मांग करने वाले होटल मालिक की लोहे को ऐसा सबक सिखाया जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. आरोपी ने शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से सुलझा लिया है.

नागपुर
नागपुर

न्यूज तक डेस्क

follow google news

नागपुर के जरीपटका इलाके का होटल मालिक को अपनी हवस और सूदखोरी का लालच इस कदर भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. एक ई-रिक्शा चालक ने न सिर्फ होटल मालिक को मौत के घाट उतारा, बल्कि उसकी लाश को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया.

Read more!

नाले में बोरा देखते ही मच गया हड़कंप

मामला उस वक्त सामने आया जब जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा घाट के पास पीली नदी के नीचे लोगों ने एक संदिग्ध बोरा देखा. जब पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो अंदर एक शख्स की लाश मिली. जांच में मृतक की पहचान झिंगाबाई टाकली निवासी राहुल सुनील साहू के रूप में हुई. राहुल सदर स्थित अचरज टावर में हैप्पी डे नाम का होटल चलाता था.

कॉल डिटेल ने खोला राज

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कातिल तक पहुंचना था. पुलिस ने राहुल की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कड़ियां 40 साल के ई-रिक्शा चालक नवीन पंजाबराव पुंडकर पर जाकर रुकीं. पुलिस ने जब नवीन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जो सच उगला, उसने पुलिस वालों को भी हैरान कर दिया.

बेटी पर डाली गंदी नजर

नवीन ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उसने राहुल से कुछ पैसे ब्याज पर लिए थे. नवीन का दावा है कि वह मूल धन और ब्याज मिलाकर दोगुना पैसा चुका चुका था लेकिन राहुल का लालच खत्म नहीं हो रहा था. वह नवीन से 35 हजार रुपये की और मांग कर रहा था.

घटना वाले दिन राहुल पैसे वसूलने के लिए नवीन के घर जा पहुंचा. वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई. नवीन ने पैसे न होने की बात कही, तो राहुल ने बेहद शर्मनाक शर्त रख दी. राहुल ने कहा, 'अगर ब्याज के पैसे नहीं दे सकता तो अपनी बेटी को मेरे पास भेज दे.'

अपनी जवान बेटी के लिए ऐसी गंदी बात सुनते ही नवीन के सब्र का बांध टूट गया. उसने गुस्से में पास पड़ी लोहे की रॉड उठाई और राहुल के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए. राहुल की मौके पर ही मौत हो गई.

शातिराना तरीके से लाश को किया ठिकाने

कत्ल करने के बाद नवीन घबराया नहीं बल्कि उसने बेहद शातिराना तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की. उसने खून से लथपथ लाश को एक बोरे में भरा और अपने ही ई-रिक्शा में लाद लिया. आधी रात के सन्नाटे में वह ई-रिक्शा चलाकर नारा घाट पुल पहुँचा और लाश को नीचे फेंक कर वापस आ गया.

फिलहाल, जरीपटका पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि क्या इस विवाद के पीछे कुछ और भी वजहें थीं.

ये भी पढ़ें: रात को खटखटाया गेट, पति समझकर दरवाजा खोल पलंग पर लेट गई महिला... राहुल मीणा ने ऐसे किया अपने दोस्त के

    follow google news