'नट सम्राट' का मुख्य किरदार और 'हार्ट अटैक' का क्या है कनेक्शन, निधन के बाद नाना पाटेकर का ये Video क्यों हो रहा वायरल ?

न्यूज तक डेस्क

• 08:34 PM • 09 Oct 2026

नाना पाटेकर का 'नटसम्राट' नाटक और हार्ट अटैक कनेक्शन वाला पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जानें क्यों उन्होंने मंच के बजाय फिल्म में 'अप्पासाहेब बेलवलकर' का किरदार चुनना सही समझा.

NewsTak
फोटो: इंडिया टुडे.
Google CTA

'जान मत मांगना...इसकी बाजार में कोई कीमत नहीं' , अपना तो उसूल है, पहले लात, फिर बात, उसके बाद मुलाक़ात...जैसे दमदार डायलॉग के शहंशाह नाना पाटेकर अब नहीं रहे. हार्ट अटैक से निधन के बाद इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस वीडियो में वो मराठी में 'नट सम्राट' नाटक से जुड़े अनुभव और उससे जुड़ी एक किंवदंती के बारे में बताते नजर आ रहे हैं. नाना पाटेकर ने बताया कि उन्होंने 'नट सम्राट' नाटक के मुख्य किरदार को मंच पर क्यों नहीं निभाया. क्यों उन्होंने इसके लिए बड़ा पर्दा चुना. 

Read more!

नाना पाटेकर ने जब पहली बार अपनी प्रतिभा को पहचाना...पिता के प्रति उसी दिन एक भ्रम भी टूट गया 

लोकसभा में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक 18 मई 2026 को नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में नाना मंच पर बोल रहे थे. तब कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठे हुए थे. जल क्रांति परिषद के कार्यक्रम में बोलते हुए नाना ने नट सम्राट की चर्चा छेड़ दी. उन्होंने बताया कि इस नाटक में गणपत रामचंद्र बेलवलकर का किरदार निभाने वाले सभी एक्टर्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसलिए उन्होंने नाटक की बजाय बड़े पर्दे पर इस रोल का निभाना उचित समझा. हालांकि नाना ने इसके पीछे का एक कारण बताया कि नट सम्राट के मुख्य किरदार को नाटक में निभाने के लिए एक्टिंग में पूरी जान डालनी होगी. मंच पर बेहतरीन एक्टिंग करनी होगी. इसलिए नाना ने फिल्म में इस किरदार को निभाने का सोचा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि वे भी इस रोल को नाटक में निभाते तो कई मंचनों के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ जाता. 

विक्रम गोखले एक बेहतरीन एक्टर थे 

नाना ने कहा कि विक्रम गोखले एक बेहतरीन एक्टर थे. उनकी ऊंचाई तक नहीं पहुंचा जा सकता. 'नटसम्राट' नाटक में डॉ. श्रीराम लागू, दत्ता भट्ट, चंद्रकांत गोखले ने शानदार एक्टिंग की. इन नाटकों में कई एक्सपेरिमेंट किए गए. इन्होंने अपने रोल को पूरे दिल से निभाया. ध्यान देने वाली बात है कि डॉ. श्रीराम लागू, दत्ता भट्‌ट और यशवंत दत्त की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है. 

गोवा-मुंबई में घर, 27 एकड़ फार्महाउस... पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर

नाना ने नट सम्राट को लेकर ऐसा क्यों कहा ?  

नट सम्राट में 'अप्पासाहेब बेलवलकर' एक ऐसा किरदार है जो बुजुर्ग है. वो अपना सब कुछ बच्चों को सौंप देता है और अंत में अकेलापन, त्रासदी, पागलपन और उपेक्षा झेलता है. इस किरदार में ढलने के लिए अभिनेता को बहुत ज्यादा मानसिक तनाव और नकारात्मक भावनाओं से गुजरना पड़ता है. इस किरदार को मंच पर जीना आसान नहीं. 

इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो मुख्य रूप से एबीपी मांझा का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद नाना पाटेकर को याद कर लोग भावुक हो रहे हैं. नाना पाटेकर इससे पहले भी मजाकिया अंदाज में अपने मौत को लेकर भी बोल चुके हैं और यहां तक कह चुके हैं कि उन्होंने अपनी अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां इकट्‌ठा कर ली हैं.

साल 2023 में जब वो अपनी मूवी 'द वैक्सीन वॉर' का प्रमोशन कर रहे थे, तभी उन्होंने अचानक कहा कि  वे न खुद गलतफहमी में रहते हैं और ना ही किसी को गलतफहमी में रखते हैं. उन्हें मृत्यु पर पूरी तरह से भरोसा है. इसलिए उन्होंने 12 मन लकड़ियां रखी हुई. यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इन्की लकड़ियों से जलाया जाए. उन्होंने गिली लकड़ियों से जलाने की बात पर क्या कहा ? 

'गीली लकड़ी में मत जलाना, क्योंकि...' नाना पाटेकर ने अंतिम संस्कार के लिए कही थी ये बातें, वजह जान छलक जाएंगे आंसू!