'गीली लकड़ी में मत जलाना, क्योंकि...' नाना पाटेकर ने अंतिम संस्कार के लिए कही थी ये बातें, वजह जान छलक जाएंगे आंसू!
Nana Patekar Last Wish: 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया. 2023 में ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा बताते हुए कहा था कि उन्हें सूखी लकड़ियों से जलाया जाए, गीली लकड़ी से नहीं. जानिए इसके पीछे की वजह और उनकी भावुक बातें.
ADVERTISEMENT

नाना पाटेकर ने अंतिम संस्कार को लेकर जताई थी बड़ी इच्छा!
बॉलीवुड जगत के लिए 8 अक्टूबर का दिन दुखों का पहाड़ लेकर आया है. सुबह-सुबह ही भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. 75 साल की उम्र में उन्होंने गोवा में अंतिम सांसे ली. वो उन चुनिंदा अभिनेता में शामिल थे, जो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी. नाना पाटेकर बोलते कम थे, लेकिन उनकी एक्टिंग हमेशा शोर मचा देती थी और उनकी आवाज में एक बुलंदी और वजन देखने को मिलता था. अब उनके जाने के बाद उनकी अंतिम संस्कार की इच्छा को लेकर भी जानकारी सामने आई है. दमदार एक्टिंग वाले नाना की अंतिम इच्छा भी काफी अलग ही थी और वो चाहते थे कि उन्हें गीली लकड़ियों ने ना जलाया जाएं. नाना पाटेकर ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी. विस्तार से जानिए पूरी बात.
