Nashik Car Accident: महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि परिवार एक समारोह में शामिल होकर देर रात कार से घर लौट रहा था. इसी दौरान शिवाजीनगर के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरी. जानकारी के अनुसार कार में 6 बच्चे समेत कुल 9 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने रेस्क्यू आपॅरेशन चलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. अब इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
ADVERTISEMENT
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, नाशिक के इंदौरे गांव से सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े अपने परिवार और बच्चों के साथ शुक्रवार को एक वार्षिक समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान इस इवेंट के बाद ये परिवार रात में कार से घर लौट रहा था. इस बीच शिवाजीनगर रात 11:30 बजे शिवाजीनगर के पास ड्राइवर ने अचानक गाड़ी से कंट्रोल खो दिया. इसके बाद कार सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में जा गिरी. इस दौरान कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे, जिसमें 6 बच्चे थे. अब इस हादेस में इन सभी की मौत हो गई है.
इन लोगों ने गवांई जान
हादसे में जान गवांने वालों में सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (उम्र 34), उनकी पत्नी रेशमा सुनील दरगोड़े (30), बेटी राखी उर्फ गुणवंती (10) और दो भतीजी माधुरी अनिल दरगोड़े (13) और श्रवणी अनिल दरगोड़े (11). इस हादसे में आशा अनिल दरगोड़े (32), उनके बेटे श्रेयश अनिल दरगोड़े (11), बेटी सृष्टि अनिल दरगोड़े (14) और भतीजी समृद्धि राजेश दरगोड़े (7) शामिल हैं.
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई दिक्कत
घटना की हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, समाजसेवी, नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि कुआं पूरी तरह से पानी से भरा हुआ था. ऐसे में रेस्क्यू के दौरान टीम को दिक्कतों को सामना करना पड़ा. इसके बाद आधी रात को दो क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया. वहीं कार के अंदर से निकलकर कुएं में डूबी एक लड़की की लाश ढूंढने के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया.
बच्चों की लाशें देखकर लाेग हुए भावुक
NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी. पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा. सोशल गैदरिंग के लिए कॉस्ट्यूम पहने बच्चों की लाशें देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए. दिंडोरी पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.
इनपुट: प्रवीण या ठाकरे
ADVERTISEMENT


