वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा...पूछने गई युवती से अशोक खरात बोला- तुम अप्सरा और मैं अवतारी पुरूष, मेरी हो जाओ वरना पाप लगेगा

नासिक के कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. पीड़िता ने सम्मोहन, डराने-धमकाने और धार्मिक विधि के नाम पर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने का सनसनीखेज खुलासा किया है. जानें महिला की आपबीती.

NewsTak
अशोक करात के कई वीडियो वायरल हैं जिसमें महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखे.

ओमकार वाबल

follow google news

नासिक का कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात इस समय काफी सुर्खियों में है. खरात की कई कहानियां सामने आने लगी हैं. अशोक खरात के मामले में एक और युवती ने एफआईआर दर्ज कराया है. महिला ने बताया वो बेहद चौंकाने वाला है. युवती शादी के पहले अशोक खरात के पास पहुंचती है. फिर उसके जीवन में इतना कुछ होता कि शादी टूट जाती है. युवती का तलाक हो जाता है और फिर आखिरकार अशोक खरात से खुद को बचाने वाली वो युवती दैहिक शोषण का शिकार हो जाती है. महिला गर्भवती हुई और उसका गर्भपात भी कराया. खरात ने धमकाया जिससे वो डरी हुई थी. अब उसने नासिक पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है. 

Read more!

विस्तार से जानिए पूरा मामला 

मर्चेंट नेवी का कैप्टन रह चुके अशोक खरात के पास साल 2013 में एक युवती अपने परिवार के साथ आती है. युवती के मुताबिक परिवार वाले उसे लेकर अशोक खरात के नासिक के कनाडा कॉर्नर वाले दफ्तर में पहुंचे. परिवार वाले युवती की शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे, शादी में अड़चनें आ रही थीं. आखिरकार नासिक के एक युवक से रिश्ता तय हो गया जिसपर बात करने वे अशोक खरात के पास पहुंचे थे. वे जानना चाहते थे कि ये रिश्ता कैसा रहेगा? वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा या नहीं? 

पहली मुलाकात में कथित ढोंगी बाबा ने क्या किया?  

पहली मुलाकात में खरात ने लड़के की फोटो देखी फिर आंखें मूंदकर कुछ मंत्र पढ़े और कहा कि विवाह में कोई बाधा नहीं है. उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. साथ ही विवाह के बाद मिरगांव स्थित ईशान्येश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान करने की सलाह दी. ये शर्त भी रख दी कि अनुष्ठान में ससुराल पक्ष को साथ लेकर नहीं आएं. दिसंबर 2013 में युवती की शादी हो गई. पति-पत्नी 2 बच्चों के माता-पिता बन गए. 

हालांकि, समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे. ये सब होता देख माता-पिता बार-बार खरात से सलाह लेने जाते रहे. खरात उन्हें 'मंत्रित पानी', दवाइयां और अन्य तथाकथित उपाय देता था.  फरवरी 2020 के आसपास पारिवारिक समस्याएं बढ़ने पर युवती अपनी मां के साथ फिर से खरात से मिलने गई. इस बार उसने उसकी मां को बाहर बैठवाया और युवती को केबिन में  ले गया.

खुद को बताया अवतारी पुरूष और युवती को कहा अप्सरा 

केबिन में ले जाकर खरात खुद को 'अवतारी पुरुष' बताने लगा और कहा कि वो त्रिकालदर्शी है. उसने कहा कि युवती का तलाक निश्चित है. खरात ने कहा कि वो ये देख पा रहा है कि युवती पिछले जन्म की अप्सरा है. उसने यह भी कहा कि उसके (खरात के) भाग्य में दो विवाह हैं. उसने युवती के सामने ही विवाह का प्रस्ताव रख दिया और उससे जबरन गले लगाने लगा. वो युवती का चेहरा चूमने लगा जिसका उसने विरोध किया और उठकर वहां से चली गई. 

एक साल बाद तलाक हो गया फिर सामने आई ये कहानी 

करीब एक साल बाद, अक्टूबर 2021 में युवती का तलाक हो गया. वह पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गई. इसके बाद भी उसके माता-पिता खरात के संपर्क में रहे. साल 2022 में जब वह नासिक में थी, तब खरात ने उसे फोन किया. बोला- आ जाओ तुम्हारे भविष्य के बारे में कुछ जरूरी चीज बतानी है. युवती खरात के पास गई. उसने फिर जबरन खींचकर अपने करीब बैठाया और चूमने की कोशिश की. उसने कहा कि वह उससे विवाह करना चाहता है. यदि ऐसा नहीं हुआ तो 'ईश्वर का कोप' होगा. 

धार्मिक विधि के नाम पर युवती को पानी पिलाया फिर...

उसने धार्मिक विधि के नाम पर युवती को तांबे के बोतल से पानी पिलाया. उसने बोतल सिर पर रखने को कहा. युवती ने जैसे ही ऐसा किया तो उसके शरीर को छूते हुए कथित पूजा करने का नाटक करने लगा. आरोपी ने जबरन युवती से संबंध बनाए. युवती ने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई, क्योंकि खरात ने उसे धमकाया था कि ऐसा करने पर उसके जीवन में संकट आएगा.   

कई बार विधि के नाम पर बुलाया और किया रेप, गर्भवती हुई तो... 

इसके बाद 3-4 बार और विधि के नाम पर उसे बुलाया गया और हर बार प्रसाद या मंत्रित पानी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए. कुछ समय बाद महिला को पता चला कि वह गर्भवती है. उसने यह बात खरात को बताई, जिस पर उसने उसे कुछ गोलियां दीं, जिनसे बाद में ब्लीडिंग शुरू हुई और उसका गर्भपात हो गया. महिला के मुताबिक उसने इस पूरे मामले में नासिक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की हैं.

58 गंदे वीडियो और गॉडमैन होने का दावा...कौन है कैप्टन अशोक खरात, जिसने महाराष्ट्र में मचाया सियासी भूचाल, जानें उसकी काली दुनिया का चौंकाने वाला सच
 

    follow google news