NEET री-एग्जाम में अब्दुल्ला ने सेंटर मांगा था नागपुर-वर्धा, लेकिन मिला अबूधाबी...परीक्षा से पहले NTA की बड़ी लापरवाही आई सामने!

NEET Re Exam 2026: NEET री-एग्जाम 2026 से पहले NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई है. नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह ने सेंटर के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा चुना था, लेकिन एडमिट कार्ड में उसे UAE के अबूधाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया. पासपोर्ट तक नहीं होने के कारण परिवार परेशान है. जानिए कैसे तकनीकी गलती के बाद NTA को सेंटर बदलने का आश्वासन देना पड़ा.

NEET Re Exam 2026
NEET Re Exam 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

देशभर में NEET री-एग्जाम    फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है. 21 जून को यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है, जिसमें 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. इस परीक्षा को लेकर बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी प्रकार कोई असुविधा नहीं हो. लेकिन इसी बीच परीक्षा से पहले NTA(National Testing Agency) वापस से एक बार सवालों के घेरे में आ गया है. NTA की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद केंद्र सरकार की परीक्षा तैयारियों को लेकर किए गए दावे पर सवाल उठने लगे है. NTA ने नागपुर के रहने वाले अब्दुल्लाह नाम के स्टूडेंट को NEET री-एग्जाम के लिए अबूधाबी(UAE) में परीक्षा सेंटर अलॉट कर दिया है. जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी लगी तो पूरा परिवार परेशान हो गया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

21 जून यानी कल होनी है परीक्षा

अब्दुल्लाह ने जैसे ही NEET री-एग्जाम को लेकर जारी हुए एडमिट कार्ड को देखा तो उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई, क्योंकि परीक्षा सेंटर देश से बाहर UAE के अबूधाबी में है. अब कल यानी 21 जून को एग्जाम होना है और ऐसे में पूरा परिवार काफी चिंतित है. इससे पहले हुए NEET की परीक्षा के लिए अब्दुल्लाह का नागपुर में ही सेंटर मिला था. परिजनों के मुताबिक इस बार भी उन्होंने सेंटर प्रिफेरेंस में नागपुर, वर्धा और भंडारा ही डाला था.

लेकिन NTA ने उनके सारे चुने हुए सेंटर्स को एग्नोर कर दिया और सीधे विदेश में परीक्षा सेंटर अलॉट कर दिया. इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ अनीस अहमद ने आज तक से बातचीत की और बेहद नाराजगी जताते हुए कहा कि, NTA ने परीक्षा की धज्जियां उड़ा दी हैं और तुरंत ही उन्हें संशोधित एडमिट कार्ड जारी करना चाहिए.

अब्दुल्लाह के पास नहीं है पासपोर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, अब्दुल्लाह के पास पासपोर्ट भी नहीं है और परिजनों का कहना है कि अब बचे महज कुछ घंटों में पासपोर्ट से लेकर वीजा तक की प्रक्रिया पूरा कर उसे परीक्षा के लिए विदेश भेजना हमारे लिए असंभव है. वहीं अब्दुल्लाह ने इस मामले को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की है. अधिकारियों ने इसे तकनीकी गलती मानते हुए आश्वासन दिया है कि शनिवार तक संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा. हालांकि जब तक नया एडमिट कार्ड नहीं आ जाता तब तक परिवार और स्टूडेंट दोनों ही मानसिक तनाव में रह सकते हैं.

वहीं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अनीस अहमद ने आज तक से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मामला पता चलने के बाद NTA के हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया और फिर देर छात्र को बताया गया की आज शाम यानी शनिवार शाम 4 बजे तक उसे नागपुर का सेंटर अलॉट किया जाएगा और नया एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा.

इनपुट- योगेश पांडे

RE-NEET से पहले Telegram को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार

    follow google news