नेपाल तबाही में तीन दिनों तक मलबे में दबी रही 6 साल की बच्ची, रोने की आवाज सुन ऐसे हुआ रेस्क्यू!

न्यूज तक

• 12:13 PM • 30 Aug 2026

Nepal Flood Update: नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से भारी तबाही के बीच रसुवा जिले में मलबे में तीन दिनों तक दबी 6 साल की बच्ची को सशस्त्र पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. बच्ची को इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है. NDRRMA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आपदा में 734 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 2,498 लोग अभी भी लापता या संपर्क से बाहर हैं.

Nepal Flood Update
Nepal Flood Update
Google CTA

नेपाल के भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने कई लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है. बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि दिन-प्रतिदिन मरने और लापता होने वाले दोनों की ही संख्या बढ़ती जा रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 734 लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है. इसी बीच रसुवा जिले से एक बड़ी खबर आई है. रसुवा जिले के टिमुरे में मलबे में दबी एक 6 साल की बच्ची को तीन दिनों के बाद सशस्त्र पुलिस ने शुक्रवार शाम को सुरक्षित बाहर निकाला है. फिलहाल इलाज के लिए उस बच्ची को काठमांडू भेजा गया है.

Read more!

कैसे हुआ रेस्क्यू?

दरअसल, बुधवार 26 अगस्त को आए बाढ़ के कारण हजारों लोगों लापता हो गए है. घायलों को बचाने के लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है. इसी बीच बचाव अभियान में जुड़ी सशस्त्र पुलिस की टीम को रसुवा के टिमुरे में मिट्टी के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. बचाव टीम ने तुरंत एक्शन लिया और आवाज का पीछे करते हुए खोज अभियान शुरू कर दिया. कुछ ही देर में पुलिस को मिट्टी के नीचे दबी बच्ची मिल गई, जिसे उन्होंने बाहर निकाला.

कमजोर हो गई थी बच्ची, काठमांडू में इलाज जारी

6 साल की बच्ची को मलबे से निकालने के बाद उसे सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के बॉर्डर आउट पोस्ट, टिमुरे लाया गया. लेकिन लगातार तीन दिन से मलबे में दबे होने के कारण उसकी हालात लगातार कमजोर होती जा रही थी. स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को ही बेहतर इलाज से उसे हेलिकॉप्टर से काठमांडू लाने का प्रयास किया गया. लेकिन रात का समय और मौसम खराब होने के कारण यह मुश्किल हो गया. फिर शनिवार को जैसे ही स्थिति कंट्रोल में आई उसे काठमांडू भेजा गया, जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

कहां से मिले कितने शव और कितने लापता?

इस भयावह आपदा की वजह से अब तक 734 लोगों की मौत हो गई है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) द्वारा 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार स्थिति का विवरण निम्नलिखित है:

  • बरामद शव: 734 (इसके अलावा कई मानव अवशेष भी बरामद किए गए हैं)
  • चितवन: 259
  • नवलपरासी पूर्व: 184
  • नवलपरासी पश्चिम: 82
  • गोरखा: 58
  • नुवाकोट: 52
  • धादिंग: 50
  • तनहुं: 36
  • रसुवा: 13

लापता/संपर्कहीन लोग: 2,498

  • लापता लोगों में विदेशी नागरिक: 589
  • विदेशी पर्यटकों के साथ यात्रा कर रहे नेपाली नागरिक: 127
  • घायल: 242 (जिनमें उपचाराधीन और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके लोग शामिल हैं)

नेपाल में फिर बढ़ी बाढ़ की चिंता, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा; 600 लोग सुरंग में फंसे