कौन हैं पायल नाथ जिनका पति उमर अब्दुल्ला के साथ खत्म हुआ सालों पुराना रिश्ता, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

न्यूज तक डेस्क

31 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 31 2026 7:34 PM)

उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ की 17 साल पुरानी शादी का सफर खत्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है. जानिए कौन हैं पायल नाथ और कैसे हुई उमर अब्दुल्ला से उनकी पहली मुलाकात?

NewsTak
फोटो: ITG
Google CTA

दिल्ली के होटल बोबेरॉय से शुरू हुआ प्यार का सफर 17 सालों बाद खत्म हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल नाथ के तलाक को मंजूरी दे दी है. दोनों ने कोर्ट को बताया कि कि वे आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने और सभी लंबित विवादों को सुलझाने के लिए सहमत हो गए हैं. यूं तो इस रिश्ते में खटास साल 2005 के बाद से ही आने लगी थी. साल 2011 से ही पायल अपने पति का घर छोड़ दिल्ली में रहने लगी थीं. 

Read more!

मामला कैसे पहुंचा सुप्रीम कोर्ट 

यह मामला तब सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा जब दिल्ली हाई कोर्ट के शादी खत्म करने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट के फैसले को उमर अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुनवाई के दौरान, दोनों ने आपसी सहमति से शादी खत्म करने के लिए संयुक्त रूप से एक अर्ज़ी दाखिल की. वे एक-दूसरे के खिलाफ दायर सभी मामले वापस लेने पर भी सहमत हो गए हैं. 

कैसे हुआ प्यार और शादी 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राजनीति में आने से पहले ओबेरॉय होटल ग्रुप में काम करते थे. इसी ग्रुप से जुड़ी थीं पायल नाथ. पायल दिल्ली की रहने वाली थीं और इनके पिता पिता मेजर जनरल राम नाथ भारतीय सेना में अधिकारी रहे थे. दोनों में मुलाकातें हुईं और कब प्यार हुआ पता ही नहीं चला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के एक होने को लेकर चुनौतियां खूब थीं. आखिरकार दोनों ने 1 सितंबर 1994 को शादी कर ली. शादी के बाद उनके दो बेटे हुए- जहीर और जमीर. उमर अब्दुल्ला का जीवन जितना सामाजिक रहा उतना ही पायल इस सामाजिक जीवन से दूरी बनाए रखीं. जैसे-जैसे उमर राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगे दोनों में दूरियां भी बढ़ने लगीं. साल 2002 में उमर सियासी सफर पर निकल गए और कश्मीर चले गए. 

बच्चों से मिलने दिल्ली आना पड़ता था 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमर दिल्ली से चले गए पर पायल नहीं गईं. वे दोनों बच्चों के साथ यही रहीं. इधर बच्चों से मिलने के लिए उमर को हर वीकेंड पर दिल्ली आना पड़ता था. साल 2011 में उमर ने 17वीं सालगिरह के करीब ये ऐलान कर दिया कि वे पायल से अलग हो चुके हैं. इधर पायल दिल्ली में रहकर ट्रैवल और पैकेज्ड वॉटर का व्यवसाय चलाने लगीं.  2016 में उमर ने अदालत का रुख किया. फैमिली कोर्ट ने उनके द्वारा पत्नी पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया. 2023 में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. ऐसे में उतर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. 

अब पता चला कि सचिन पायलट का तो हो चुका है तलाक, सारा संग कैसे हुई थी शादी?