Operation Sindoor पर आया Pak के पीएम शहबाज का पहला रिएक्शन कहा, 'हम पर युद्ध थोपा गया, इसका जवाब देंगे',

न्यूज तक

07 May 2025 (अपडेटेड: May 8 2025 8:56 AM)

Pakistan Reaction on Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारत की सेना के पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक की है. अब इसके जवाब में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif
Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif
Google CTA

India Air Strike: पहलगाम हमले के बाद भारत की सेना के पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयरस्ट्राइक कर दी है. अब इस स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान की धरती पर पांच स्थानों पर "कायराना हमले" किए गए हैं. शरीफ ने लिखा, "पाकिस्तान को इस युद्ध थोपने वाले कृत्य का शक्तिशाली जवाब देने का पूरा अधिकार है और वह जवाब दिया जा रहा है." उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना और जनता पूरी तरह एकजुट हैं और देश का मनोबल ऊंचा है."

Read more!

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा

शहबाज शरीफ ने आगे कहा,

"पाकिस्तानी सेना और राष्ट्र दुश्मन से निपटना अच्छी तरह जानते हैं. हम कभी भी उनके नापाक इरादों को सफल नहीं होने देंगे."

पहलगाम हमले के जवाब में एयरस्ट्राइक

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए मंगलवार रात भारतीय सेना ने द्वारा पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी. इसके बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें कहा गया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. भारत का हमला किसी झगड़े की नीयत से नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि इस एयर स्ट्राइक में राफेल विमानों से स्कैल्प और हैमर मिसाइलों से अंजाम दिया गया. ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को टारगेट किए गया था.

'ऑपरेशन सिंदूर' का उद्देश्य

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "'थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था."

ये पढ़े: Operation Sindoor पर आया नेहा सिंह राठौर का रिएक्शन, जानें इसबार ऐसा क्या लिख दिया

बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में टारगेटेड हमले

आज तक की खबर के अनुसार, भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की गई है. यह कार्रवाई रात करीब डेढ़ बजे की गई. हमले कोटली, बहावलपुर, और मुजफ्फराबाद में अंजाम दिए गए. बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों  टूरिस्टो को निशाना बनाया था, जिसमें 26 टूरिस्ट मारे गए थे. इस हमले के बाद भारत ने सख्त जवाब की चेतावनी दी थी.

ये भी पढ़िए: कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में प्रेस को किया ब्रीफ