Paratwada Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित परतवाड़ा से सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. इस मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है आरोपी अयान के काले कारनामों को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं. मामले अब किराए के फ्लैट तक सीमित नहीं रहा. इसकी जड़ें अब शहर के नामी कैफे और पिकनिक स्पॉट कहे जाने वाले डैम तक पहुंच गई हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लड़कियों का शोषण करने के लिए एक पूरा नेटवर्क बनाया हुआ था, जिसमें पैसों के बदले निजी जगह मुहैया कराई जाती थी.
ADVERTISEMENT
जिस फ्लैट में करता था शोषण वहां पुलिस ने मारा छापा
पुलिस जांच के दौरान सबसे पहला खुलासा अमरावती के कठोरा रोड स्थित एक किराए के फ्लैट को लेकर हुआ. जांच में पता चला है कि आरोपी अयान काफी समय से लड़कियों को इस फ्लैट पर लेकर आता था और वहां उनका शारीरिक शोषण करता था. पुलिस ने इस ठिकाने पर छापा मारकर तलाशी ली है. मामले में अब फ्लैट मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें इस इन गंदे खेल की जानकारी थी या नहीं.
कैफे के केबिन में 400 रुपये का सौदा और अश्लील हरकतें
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली कड़ी कैफे के साथ जुड़ी है. पुलिस को पता चला है कि अयान लड़कियों को अमरावती के कैफे रॉयल 10, अचलपुर के कैफे फ्रेंड्स टाउन और परतवाड़ा के कैफे सोशल जंक्शन में लेकर जाता था. इस दौरान ये पता चला है कि कैफे रॉयल 10 का मालिक महज 400 रुपये लेकर कपल्स को प्राइवेट कंपार्टमेंट या केबिन देता था. इन बंद कमरों में लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की जाती थीं. पुलिस ने इन कैफे संचालकों से पूछताछ की है और इन जगहों का कानूनी पंचनामा भी तैयार किया है.
वझ्झर डैम तक पहुंची जांच और नेटवर्क का खुलासा
अयान का यह नेटवर्क सिर्फ बंद कमरों तक ही सीमित नहीं था. पुलिस की एक टीम पीड़िता को साथ लेकर वझ्झर डैम के गार्डन तक भी पहुंची. जांच में यह बात सामने आई है कि एक पीड़िता से अयान की मुलाकात इसी डैम के किनारे हुई थी. पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं. इस खुलासे के बाद अब साफ है कि ये मामला सिर्फ एक फ्लैट तक सीमित मामला नहीं बल्कि कैफे, डैम और अलग-अलग लोकेशन पर फैला पूरा नेटवर्क सामने आ रहा है.
गहरे राज उगलवा रही पुलिस और बड़े नेटवर्क की आशंका
परतवाड़ा पुलिस अब आरोपी अयान को उन तमाम ठिकानों पर लेकर जा रही है जहां उसने लड़कियों को ले जाने की बात कबूली है. कैफे में बने गुप्त कंपार्टमेंट और वहां चलने वाली संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस पूरे स्कैंडल में अयान के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी अयान अहमद का नया वीडियो, बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों के साथ काट केक
ADVERTISEMENT


