मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. युद्ध का असर अब पेट्रोल के दाम पर भी देखने को मिला है. इस युद्ध के चलते प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है, हालांकि नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाव में जो बदलाव हुए है वो आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगे. HPCL, BPCL और IOCL ने प्रीमियम पेट्रोल के कीमतों में इजाफा किया है.
ADVERTISEMENT
कितना होगा भाव?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें 107 से 112.30 रुपए तक होगी. वहीं मुंबई में यह भाव 115-120.30 रुपए प्रति लीटर होगा जबकि चेन्नई में कीमतें 112-117.30 रुपए प्रति लीटर होगी.
नॉर्मल पेट्रोल-डीजल पर कोई असर नहीं
राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों के पॉकेट पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए है जबकि डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर की भाव से बिक रहा है. मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपए और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 100.80 प्रति लीटर तो डीजल 92.39 रुपए प्रति लीटर है.
क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल?
प्रीमियम पेट्रोल एक ऐसा पेट्रोल होता है जिसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है. अब ऑक्टेन नंबर ज्यादा होने से पेट्रोल इंजन के भीतर बहुत दबाव बनने के बावजूद सही से काम करता है. प्रीमियम पेट्रोल में ऑक्टेन नंबर 95 या उससे ऊपर होता है, जबकि नॉर्मल पेट्रोल में यह 91 होता है. प्रीमियम पेट्रोल की वजह से गाड़ियां ज्यादा स्मूथ और बेहतर परफॉर्म करती है. लगभग हर बड़े शहर के पेट्रोल पंप प्रीमियम पेट्रोल आसानी से मिल जाता है.
साधारण गाड़ियों के लिए नॉर्मल पेट्रोल ठीक होता है, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल को विशेष रूप से उन हाई-परफॉर्मेंस और लग्जरी कारों के लिए बनाया जाता है जिनका इंजन काफी शक्तिशाली होता है. इसके अलावा, प्रीमियम पेट्रोल में खास तरह के एडिटिव्स और क्लीनिंग एजेंट्स मिलाए जाते हैं. ये केमिकल इंजन के इंटरनल पार्ट्स, जैसे फ्यूल इंजेक्टर्स और वाल्व पर कार्बन जमा होने से रोकते हैं. इससे लंबे समय में इंजन की उम्र बढ़ती है और वह बेहतर तरीके से काम करता है. हालांकि, प्रीमियम पेट्रोल नॉर्मल के मुकाबले ₹5 से ₹10 प्रति लीटर तक महंगा होता है.
अब घर पर खाना मंगवाना होगा महंगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, जानें अब कितना देना होगा
ADVERTISEMENT


