PM Modi on NEET Paper Leak: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी हंगामे के बीच अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद का बयान सामने आया है. पीएम ने संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इस मामले पर अपनी बात रखी. उन्होंनेकहा कि सरकार ने इस गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन लिया है और गड़बड़ी करने वालों की जवाबदेही तय की गई है.
ADVERTISEMENT
संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस पूरे मामले को 'घोर पाप' बताया. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे को कतई हल्के में नहीं लिया जा सकता. प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी राज्य सरकारों को एक साथ मिलकर प्रयास करने होंगे.
अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार, होगी सबसे सख्त कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा है कि इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. पीएम ने बताया कि मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बता कही.
देशभर में बढ़ा गुस्सा, सरकार ने दोबारा कराई परीक्षा
आपको बात दें कि पेपर लीक के मामले को लेकर देशभर के अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी. लाखों विद्यार्थियों का करियर इस परीक्षा पर निर्भर होने के कारण यह मुद्दा तुरंत एक बड़ा राष्ट्रीय विषय बन गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच एजेंसियों को गहराई से पड़ताल करने के निर्देश दिए थे. इसके साथ ही छात्रों के हित में कदम उठाते हुए पेपर लीक के बाद फिर से परीक्षा आयोजित कराई गई भी
जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी
एक तरफ जहां नीट मामले पर बयान सामने आया है, वहीं दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा. सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान जब कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता संसद मार्च निकाल रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए कार्रवाई की थी. इसके बावजूद, देर शाम प्रदर्शनकारी एक बार फिर जंतर-मंतर पर एकत्र हो गए.
ADVERTISEMENT


