पंजाब: तरन तारन के लॉ कॉलेज में छात्र ने छात्रा गोली मार खुद को भी किया शूट, लड़की की सगाई होने पर भड़का था आरोपी

पंजाब के तरनतारन में माई भागो लॉ कॉलेज में छात्र ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर को गोली मारकर खुद को भी शूट किया. CCTV में कैद घटना कैद हो गई. इसके बाद कैंपस में दहशत का माहौल है. ये घटना कई छात्र-छात्राओं के सामने क्लासरुम में हुई है.

NewsTak
छात्रा के ठीक आगे बैठा था छात्र. अचानक उठा और दाग दी गोली.

कमलजीत संधू

follow google news

पंजाब के तरनतारन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां उसमा गांव के माई भागो लॉ कॉलेज में एक छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली है. घटना में दोनों की मौत हो गई है. छात्रा की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है. वहीं छात्र प्रिंसराज तरनतारन के मलियां गांव का रहने वाला है. 

Read more!

सोमवार को माई भागो लॉ कॉलेज में क्लास लगने वाली थी. इतने में एक छात्र संदीप क्लासरुम में आया और उसने अपनी सहपाठी संदीप कौर को गोली मार दी. संदीप कौर के बगल में खड़ी छात्रा कुछ समझ पाती इससे पहले छात्र ने खुद को भी गोली मार ली. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. ये सब देखकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल हो गया. DSP जगबीर सिंह ने बताया- यह घटना आज लॉ कॉलेज में हुई. लड़की का नाम संदीप कौर है और लड़के की पहचान प्रिंस राज के रूप में हुई है. जब क्लास शुरू हुई तो लड़के ने लड़की को गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली. 

लड़की की सगाई से नाराज था छात्र

छात्र प्रिंसराज छात्रा संदीप कौर की सगाई से नाराज था. परिजनों ने बताया कि आरोपी छात्र अक्सर छात्रा को परेशान करता था. वो दो-तीन बार लड़की के घर भी आया था. प्रिंस के पिता आर्मी में हैं. आशंका जाहिर की जा रही है कि पिस्तौल उसके पिता की ही होगी. युवक मालियां गांव है जबकि युवती नौशेरा पुनिया की है जो मालियां से करीब 12 किमी दूर है. 

मृतका की मां ने क्या बताया

पंजाब TAK ने जब मृतका की मां हरजिंदर कौर से बात की तो उन्होंने बताया-  मैं घर से अभी आई हूं. वो सुबह बहुत अच्छे से तैयार होकर आई थी. उसका किसी से झगड़ा नहीं था. मैं काम पर गई थी. मेरी 6 बेटियां और एक बेटा है. मेरे पति की मौत हो चुकी है. मैं ही सबको किसी तरह मेहनत करके पढ़ा रही हूं. कॉलेज की मैडम ने मुझे बुलाया और कहा कि आपकी बेटी का किसी से झगड़ा हो गया है. उसके सिर में चोट लगी है. मैं आई तो बेटी खून से लथपथ मिली. उसकी मौत हो चुकी थी. मौके पर पुलिस है और वो बेटी के पास जाने नहीं दे रही है. बेटी को तरनतारन के किसी लड़के ने गोली मारी है.आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन कॉलेज परिसर में छात्र के द्वारा पिस्तौल ले जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. इधर पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है जहां हत्या हुई है. पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में ले लिया है. पुलिस लॉ कॉलेज कैंपस को भी फिलहाल सील कर रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रथम दृष्टया ये मामला एक तरफा प्यार से जुड़ा हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीक में छात्र ने छात्रा को प्रपोज किया था. छात्रा ने मना कर दिया जिससे वो खफा था. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है. मामले में जांच जारी है. 

तीन बहनों की मौत, पिता की तीन शादियां…गाजियाबाद ट्रिपल डेथ केस में पुलिस को अब तक ये सब पता चला
 

    follow google news