तीन बहनों की मौत, पिता की तीन शादियां…गाजियाबाद ट्रिपल डेथ केस में पुलिस को अब तक ये सब पता चला

Ghaziabad triple death mystery: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत की जांच में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पिता के विरोधाभासी बयान, तीन शादियां, आर्थिक तंगी और पढ़ाई छूटने के एंगल ने मामले को और उलझा दिया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad 3 sisters death
Ghaziabad 3 sisters death
google news

Ghaziabad 3 sisters death: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों की रहस्यमयी मौत को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. इससे ये मामला अब और उलझता जा रहा है. पुलिस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे परिवार से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिता चेतन कुमार के विरोधाभासी बयानों, उसकी तीन शादियों, आर्थिक संकट और बच्चियों की पढ़ाई छूटने के कारणों को जोड़कर अब पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जांच की जा रही हैं.