अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो पिछले कुछ दिनों से 'MTV रोडीज' का एक पुराना ऑडिशन वीडियो आपकी फीड पर जरूर तैर रहा होगा. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर एक गजब की थ्योरी चल रही थी. दावा किया जा रहा था कि गुस्से के लिए मशहूर रोडीज के पूर्व जज रघु राम जिस लड़के पर आगबबूला हो रहे हैं और जिसे धक्के मारकर बाहर निकाल रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' के कर्ता-धर्ता अभिजीत दीपके हैं. इस वायरल क्लिप में रघु राम हमेशा की तरह अपने तीखे तेवरों में एक कंटेस्टेंट से कहते दिख रहे हैं— "आज के बाद मुझे अपनी जिंदगी में कभी नजर मत आना!" वहीं सामने खड़ा लड़का मिन्नतें करते हुए पूछ रहा है- "सर, मेरी गलती तो बताइए."
ADVERTISEMENT
अब इस पूरे बवाल पर खुद रघु राम ने चुप्पी तोड़ी है और जो सच सामने आया है, उसने अफवाह उड़ाने वालों की बोलती बंद कर दी है.
रघु राम का करारा जवाब
मामला जब जरूरत से ज्यादा बढ़ गया, तो रघु राम ने खुद सोशल मीडिया पर आकर एक वीडियो शेयर किया. इस वायरल दावे को पूरी तरह से 'फर्जी' और 'फेक' बताते हुए रघु ने इसे फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई.
रघु ने हंसते हुए और चुटकी लेते हुए कहा:
"मुझे पता चला है कि मेरा एक पुराना रोडीज का क्लिप ट्रेंड हो रहा है, जिसमें मैं किसी पर बुरी तरह गुस्सा कर रहा हूं और उसे बाहर निकाल रहा हूं. लोग कह रहे हैं कि वो लड़का कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके हैं. भाई, सच तो ये है कि मैं अभिजीत से जिंदगी में कभी मिला तक नहीं हूं!"
अफवाहबाजों पर तंज कसते हुए रघु ने आगे कहा, "तुम्हारी कॉकरोचों से कितनी फटी है यार! झूठ का सहारा लेकर तुम उसकी बात को दबाने की कोशिश कर रहे हो? क्या तुम्हारे पास बोलने के लिए सच में कुछ और नहीं बचा?"
अभिजीत का मजेदार रिएक्शन
रघु राम के इस पोस्ट के सामने आते ही खुद अभिजीत दीपके ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने मामले में चुटकी लेते हुए कमेंट किया— "जब का ये वीडियो है, तब तो मैं स्कूल में पढ़ाई कर रहा था!"
क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर एक जाना-माना नाम बन चुके हैं. वो 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से एक सटायरिकल (व्यंग्यात्मक) सोशल मीडिया मूवमेंट चलाते हैं. अपने अनोखे और मजेदार राजनीतिक तंज और वीडियोज के दम पर उन्होंने इंटरनेट पर तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है. यही वजह है कि उन्हें निशाना बनाने के लिए इस तरह के फेक वीडियो का सहारा लिया गया. दिलचस्प बात यह भी है कि इस पूरे विवाद के बीच अभिजीत की सुरक्षा के लिए अब उनके घर पर 15 पुलिसवाले तैनात रहेंगे.
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से एडिटेड और फेक है. रघु राम ने साफ कर दिया है कि रोडीज के सेट पर उनका झगड़ा किसी और कंटेस्टेंट से हुआ था, न कि अभिजीत दीपके से.
ये भी पढ़ें: खान सर विवाद के आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत पप्पू यादव ने उठाए सवाल
ADVERTISEMENT


