Supriya Sule daughter marriage: पवार परिवार के लिए इस साल की शुरुआत बैड न्यूज से हुई. अजित पवार की प्लेन क्रैश में अचानक मौत हो गई. एनसीपी पर अपना-अपना दावा ठोकने वाले चाचा भतीजा हमेशा के लिए अलग हो गए. अजित पवार की मौत से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अजित पवार के परिवार के लिए खड़े हुए चाचा शरद पवार और कजन सुप्रिया सुले. सुप्रिया सुले, वो जो अपनी बेटी रेवती की शादी की तैयारियां कर रही थीं. अचानक अजित पवार के निधन से उन्हें झटका लगा. परिवार ने अपने आपको किसी तरह से संभाला और अब सुप्रिया सुले की बेटी रेवती (Revati Sule shaadi) की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं. परिवार से किसी के जाने की कमी तो कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन परिवार में अब एक नए व्यक्ति की एंट्री होने वाली है.
ADVERTISEMENT
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी जल्द होने वाली है. नागपुर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन के बेटे सारंग लखानी से शादी के बंधन में रेवती बंधने वाली हैं. खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो चर्चा में आ गए रेवती सुले और सारंग लखानी. इसलिए यही कपल है आज के हमारे चर्चित चेहरे.
सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं, एनसीपी सांसद हैं. सुप्रिया सुले के दो बच्चे हैं, विजय और रेवती. सुप्रिया सुले के बेटे विजय ने ही सोशल मीडिया पर अपनी बहन रेवती की शादी की बात कन्फर्म की.
राजनीति से दूर, विदेशों में रेवती की पढ़ाई
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती का नाम आपने इसलिए ज्यादा नहीं सुना होगा क्योंकि वो लो प्रोफाइल रहती हैं. राजनीति से कोसों दूर. उन्होंने भारत में रहकर तो पढ़ाई की ही, लेकिन हायर एजुकेशन के लिए लंदन भी गई. पहले मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक (BA Economics) की पढ़ाई की है, जिसके बाद हायर एजुकेशन के लिए वे विदेश गईं और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (LSE) से लोक प्रशासन (Public Administration) में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. सोशल मीडिया पर आप रेवती का नाम सर्च करेंगे तो बड़ी प्रोमिनेंटली आपको नजर आएंगी रेवती के ग्रेजुएशन डे की वो फोटोज जो खुद सु्प्रिया सुले ने शेयर की थी. 2023 में शेयर की गई इन फोटोज में सु्प्रिया कहती हैं कि We are such proud parents, इस बात के दुख के साथ की वो अपनी बेटी का ग्रेजुएशन डे अटेंड नहीं कर पाई. रेवती सुले ने 2024 के चुनाव में बारामती में अपनी मां के लिए एक कैंपेन में शामिल हुई थीं. उन्होंने अपने कजिन और श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार के साथ बारामती शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक रोड शो में हिस्सा लिया.
कौन हैं सुप्रिया के होने वाले दामाद सारंग लखानी?
वहीं बात कर लें सु्प्रिया के होने वाले दामाद सारंग की तो वो नागपुर के एक पावरफुल बिजनेस फैमिली से आते हैं. अपने पिता की कंपनी विश्वराज ग्रुप से जुड़े हुए हैं. सारंग 8 साल से ज्यादा समय से विश्वराज ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले, उन्होंने मॉडर्न हाइड्रोजन में बिज़नेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट (BDC) के तौर पर काम किया था.
पिता विशवराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर
सारंग के पिता, अरुण लखानी, विशवराज ग्रुप (Vishvaraj Group) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनकी कंपनी मुख्य रूप से वॉटर मैनेजमेंट (Water Management), वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करती है. नागपुर का प्रसिद्ध '24x7 वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट' इन्हीं की कंपनी ने लागू किया था.सारंग केवल एक बिजनेसमैन नहीं, बल्कि नेशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी भी रहे हैं.
उन्होंने हैदराबाद की मशहूर पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में करीब 6 साल तक ट्रेनिंग ली है और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. न्यूयॉर्क की कोलंबिया बिजनेस स्कूल (2023) से अपनी डिग्री पूरी की. उन्होंने देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान IIM बेंगलुरु से भी शिक्षा प्राप्त की है. सारंग के पिता अरुण लखानी महाराष्ट्र बैडमिंटन एसोसिएशन (MBA) के अध्यक्ष हैं और भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) में भी वरिष्ठ पद पर रहे हैं.
सादगी की मिसाल होगी शादी!
रेवती और सारंग की शादी की डेट पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि सुप्रिया सुले अपनी बेटी की शादी सादगी से करने वाली हैं. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कभी कहा था कि 'मेरी बेटी की शादी भी सिंपल होगी. सुप्रिया ने अपनी शादी की जिक्र करते हुए बताया था कि मेरी शादी में मेरे पापा ने पटाखे नहीं फोड़े. कोई फैंसी ड्रेस या फूलों की सजावट और बैंड बाजा नहीं था. असल में, कोई शादी की दावत नहीं थी. जो लोग इसमें शामिल हुए थे उन्हें याद होगा कि शामिल होने वाले को एक पेड़ा दिया गया था. अगर आपने शादी का इनविटेशन देखा होता, तो आप हंस पड़ते. मैं फिजूलखर्ची वाले फंक्शन के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि शादी को परिवार के स्टेटस से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.
ADVERTISEMENT

