Charchit Chehra: 'अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है'...राजपाल यादव का छलका दर्द, जानें दर्जी से सुपरस्टार बनने और फिर तिहाड़ पहुंचने की कहानी
Rajpal Yadav Loan Case: कभी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों निजी संकट को लेकर चर्चा में हैं. कर्ज और पुराने केस से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के चलते तिहाड़ जेल में सरेंडर की खबर ने फैंस को चौंका दिया. इस बीच इंडस्ट्री से समर्थन की आवाजें भी सामने आ रही हैं.
ADVERTISEMENT

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड में यूं तो अक्सर कोई न कोई चर्चा में रहता है लेकिन बीते कुछ दिनों से एक्टर राजपाल यादव का नाम चर्चा में बना हुआ है, उनकी मजबूरी के चलते...मजबूरी भी ऐसी की दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, एकदम लाचार होकर... ये खबर अब तक आप पढ़ चुके होंगे की राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया और जिन्हें नहीं पता ये खबर उन्हीं के लिए...क्योंकि इस मामले में उनसे जुड़ी जो नई बात अब सामने आ रही है वो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर दे कि आखिर कि इतने अच्छे एक्टर के हालात ऐसे-कैसे हो गए, जो कभी सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को हंसाते थे आज खुद असल जिंदगी में रो रहा है और इतना सब अकेले झेल रहा है.. क्या है पूरा मामला, क्यों 26 साल पुराने मामले में राजपाल यादव पहुंचे तिहाड़ जेल, कैसे 3 दशक के लंबे करियर के बाद लगा झटका, कैसे टेलरिंग करते-करते बने एक्टर, कैसे पहले रामगोपाल वर्मा और सोनू सूद बन रहे राजपाल के लिए उम्मीद की नई किरण... बताएंगे सब चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक...