कौन हैं रिया अहीर, जिनको अखिलेश यादव ने कहा- 'उसपर धमकियों का असर नहीं'? जानिए पूरा मामला

न्यूज तक डेस्क

• 08:01 PM • 27 Jul 2026

Riya Ahir Profile: मुंबई में पुलिस वैन के सामने खड़े होकर सुर्खियों में आईं रिया अहीर एक बार फिर चर्चा में हैं. छात्र आंदोलन के बाद उन्हें कथित धमकियां मिलने और सोशल मीडिया पर मॉर्फ तस्वीरें वायरल किए जाने का आरोप है. इस पूरे मामले पर अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. जानिए रिया अहीर कौन हैं, उनके साथ क्या हुआ और पूरा विवाद क्या है.

Riya Ahir
Riya Ahir
Google CTA

22 जुलाई 2026 का वो दिन जब देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. तभी मुंबई के दादर स्थित शिवाज पार्क से एक हुडी गर्ल की तस्वीर सामने आई, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई है. तस्वीर में साफ देखा जा सकता था कि हुडी गर्ल पुलिस वैन के आगे खड़ी थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भर रखा था. पता चला की द हुडी गर्ल का असली नाम रिया अहीर है जो कि 27 साल की है. उस दौरान रिया की खूब चर्चा हुई. 

Read more!

लेकिन अब इसी निडर दिखने वाली लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि खुद अखिलेश यादव ने उनके लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि उसपर धमकियों का असर नहीं पड़ने वाला है. आखिर पुलिस के वैन को रोकने वाले लड़की के साथ पिछले दिनों क्या हुआ जो मामला डर और धमकी तक जा पहुंचा. साथ ही यह लड़की है कौन? आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

वायरल तस्वीर की पूरी कहानी!

दरअसल देश भर में छात्र NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान 22 जुलाई को जब मुंबई में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस वैन में भरकर ले जा रही थी. इसी बीच रिया की इस गाड़ी पर नजर पड़ी. फिर उसने पुलिस वालों से कई सवाल पूछे लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला. इसके बाद रिया सीधे वैन के सामने आकर खड़ी हो गई. इस दौरान ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाए लेकिन वह वहीं डटी रही और उसने यहां तक कह दिया कि 'चढ़ा दो गाड़ी, लेकिन आज नहीं हटूंगी.' 

रिया के मुताबिक, 'स्टूडेंट कोई अपराधी नहीं थे, बल्कि अपनी हक के लिए आवाज उठा रहे थे. मुझे लगा कि अगर मैं आज चुपचाप यहाx से निकल गई, तो खुद को कभी माफ नहीं कर पाऊंगी. उनके नारों में इतनी शिद्दत थी कि वे मुझे अपनी ओर खींच लाए.'

अब किसने दी रिया को धमकी?

अब रिया एक बार फिर चर्चा में आ गई है और उन्होंने आरोप लगाया है कि, प्रदर्शन में भाग लेने के बाद उनकी आलोचनाएं शुरू हो गई थी जो कि धीरे-धीरे अब उनकी छवि खराब करने में लगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने बताया है कि कई सोशल मीडिया अकाउंटस से उनके बारे में गलत नैरेटिव फैलाया गया ताकि उन्हें बदनाम किया जा सकें. साथ ही उन्होंने बताया है कि प्रदर्शन के अगले ही दिन से उन्हें बदनाम करने के लिए उनके फोटो को मॉर्फ किया गया है, धमकियां दी गई, जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत भी कर दी है. रिया ने आरोप लगाया है कि उनके कई फोटो के साथ छेड़छाड़ कर ऐसा एडिट किया गया है जिससे सीधे तौर पर उनकी छवि खराब होगी. 

रिया ने उन लोगों से अपील भी की है कि अगर आपके साथ भी इस तरह का कुछ गलत हो रहा है तो आप भी सामने आए. उन्होंने कहा है कि जिनके साथ भी यह समस्या हो रही है और वो बोलने की शक्ति है तो उसे आप उजागर करें. साइबर सेल में आप इसके लिए सबूतों के साथ रजिस्टर कर सकते हैं, जिसके बाद पुलिस आपसे खुद संपर्क कर लेगी.

अखिलेश यादव ने भी रिया के लिए एक पोस्ट लिखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है. अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा है कि, 'जिसने अकेले ही रोक दिया एक हाथ से जुल्म का सफर...नादान हैं जो सोचते हैं होगा ‘उस’ पर धमकियों का असर...रिया के साथ पूरा देश है...शुक्रिया रिया!'

कौन है रिया अहीर?

रिया अहीर 27 साल की एक लड़की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया के पिता का नाम राजकुमार है और वे ITBP के अफसर है. साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है, लेकिन वह फिलहाल मुंबई में सेटल है. इसके अलावा रिया के परिवार के कई सदस्य भारतीय सेना में भी है. 

रिया अहीर अंग्रेजी साहित्य की छात्रा होने के साथ-साथ एक मॉडल भी है. वह 'रियासात' (Rhiyasath) नाम से अपना खुद का कपड़ों का ब्रांड भी चलाती हैं. बस वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होते ही महज दो दिनों के भीतर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 3,000 से बढ़कर 2,20,000 के पार पहुंच गए.

क्या चुनाव लड़ेगी 'कॉकरोच जनता पार्टी'? मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया भविष्य का प्लान